Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6b087ae5d4b7e75045084823","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
11:21 AM, 27-Nov-2026
कानपुर: वैट नोटिस से चालान हटाया, अवैध वसूली के प्रयास में स्टेनो निलंबित, प्रयागराज कार्यालय से किया संबद्ध
Kanpur News: कानपुर में व्यापारी से अवैध वसूली का दबाव बनान के मामले में एसजीएसटी के स्टेनो को निलंबित कर प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। ऑडियो साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने के बाद हुई जांच पर लखनऊ मुख्यालय ने यह कार्रवाई की है। और पढ़ें11:16 AM, 27-Nov-2026
हाईवे पर हादसा: अंडर 16 क्रिकेटर की मौत, भाई से कहता था अश्वनी... रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा
हाईवे हादसे में अंडर-क्रिकेटर अश्वनी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके बड़े भाई के आंसू नहीं रूक रहे थे। रोते-रोत हुए बोल रहे थे कि अश्वनी कहता था कि रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा और जब मुझे टीवी पर देखा करोगे। और पढ़ें
विज्ञापन
11:12 AM, 27-Nov-2026
काशी विश्वनाथ धाम की राह होगी आसान: मैदागिन से सोनारपुरा तक बनेगा नो व्हीकल जोन, चलेंगे 40 गोल्फ कार्ट
काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का मार्ग जाम मुक्त बनाने की तैयारी है। मैदागिन से सोनारपुरा तक नो व्हीकल जोन बनेगा। इस रूट पर 40 गोल्फ कार्ट चलाने की तैयारी है। और पढ़ें11:04 AM, 27-Nov-2026
'भाजपा टिकट दे या नहीं दे, फिर भी लड़ूंगा चुनाव': दिगंबर धाकरे ने किया एलान, इस विधानसभा से ठोकेंगे ताल
दिगंबर सिंह धाकरे ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से टिकट मिले या न मिले, वह चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगे।और पढ़ें
11:04 AM, 27-Nov-2026
चित्रकूट: तीन मकानों में घुसा बेकाबू मौरंग लदा ट्रक, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग
Chitrakoot News: शिवरामपुर क्षेत्र में चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तीन मकानों में घुस गया, जिससे दीवारें दरक गईं और सामान चकनाचूर हो गया। और पढ़ें11:03 AM, 27-Nov-2026
प्रदूषण की मार: मेरठ का AQI 296 पर पहुंचा, स्मॉग की चादर में शहर, सांस और आंखों की परेशानी का खतरा
शुक्रवार सुबह मेरठ का एक्यूआई 296 दर्ज किया गया। धीमी हवा के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 27-Nov-2026
नकल पर विश्वविद्यालय सख्त: 48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे लिंक न हुए तो केंद्र होंगे डिबार, जारी हुए आदेश
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों को 48 घंटे में सीसीटीवी कैमरे नियंत्रण कक्ष से लिंक करने का अल्टीमेटम दिया है। 28 नवंबर तक ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के परीक्षा केंद्र डिबार किए जाएंगे और राजभवन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।और पढ़ें
11:00 AM, 27-Nov-2026
बुलंदशहर में दो मुठभेड़: दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल, बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोपी भी पकड़ा गया
पहली मुठभेड़ बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। गोतस्करी की घटना में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, दोनों के पैर में गोली लगी है। दूसरी मुठभेड़ खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी फैजान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके भी पैर में गोली लगी है। और पढ़ें10:55 AM, 27-Nov-2026
आगरा विश्वविद्यालय: कॉपी में लिखे जो उत्तर, उनका जवाब ने दे सके परीक्षार्थी; दो कॉलेज में पकड़ी गई सामूहिक नकल
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सचल दल ने मैनपुरी के भोगांव स्थित दो कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी है। कॉपियों में एक जैसे जवाब मिलने और परीक्षार्थियों के सवालों का उत्तर न दे पाने पर रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई है।और पढ़ें
10:54 AM, 27-Nov-2026
ज्ञानवापी मामला: वाद मित्र की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुरक्षा से जुड़े सरकारी दस्तावेज तलब करने की मांग
ज्ञानवापी के मूल वाद में विजय शंकर रस्तोगी की नियुक्ति पर सवाल उठे। साथ ही न्यायिक और सरकारी अभिलेखों को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की गई। अब अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।और पढ़ें
