फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Datia Bye Election Result Live: जीत की ओर कांग्रेस, 11वें राउंड में 12,221 वोटों की बढ़त; भाजपा फिर पिछड़ी

Mon, 03 Aug 2026 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 12:38 PM IST
खास बातें

Datia By-Election Vote Counting Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 11वें राउंड में भी कांग्रेस आगे है। चुनाव परिणाम से जुड़ा हर बड़ा अपडेट, रुझान और अंतिम नतीजा जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ लगातार जुड़े रहें।

विज्ञापन
Datia Bypoll 2026 Result Live: BJP or Congress Who Will Win New MLA Name Vote Counting Updates
दतिया उपचुनाव परिणाम लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:21 PM, 03-Aug-2026

11वें राउंड में भी आगे कांग्रेस

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस ने 3878 जबकि भाजपा ने 2651 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 12221 वोटों की हो गई है।
 
02:48 PM, 03-Aug-2026

कांग्रेस में जश्न शुुरू

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, भोपाल में जश्न शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीरें लेकर मुख्यालय पहुंचे हैं।

विज्ञापन
02:23 PM, 03-Aug-2026

नौवें राउंड के बाद कांग्रेस 9,519 वोटों से आगे

नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले।
02:04 PM, 03-Aug-2026

आठवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त और मजबूत

आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6,828 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 1,303 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 3,288 वोटों की बढ़त हासिल की।

कांग्रेस: 38,264
भाजपा: 31,681
ASP: 11,754

इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 6,583 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 160 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है।
01:07 PM, 03-Aug-2026

सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह की मजबूत बढ़त

 

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5580 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4071 वोट और आजाद समाज पार्टी (ASP) को 660 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1509 वोटों की बढ़त हासिल की। सात राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के कुल 31,436 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के 28,141 वोट और आजाद समाज पार्टी के 10,451 वोट हो गए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी 3295 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 140 पोलिंग बूथों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि शेष बूथों की गिनती जारी है।

12:38 PM, 03-Aug-2026

नेता प्रतिपक्ष ने किया जीत का दावा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त दिखाई दे रही है और पार्टी की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव के नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे और इससे जनता का रुझान भी स्पष्ट होगा। सिंघार ने कहा कि युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है। उनके मुताबिक, यह चुनाव केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से निष्कासित राजेंद्र भारती पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक निर्णय है। वहीं भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अगर भाजपा हार जाती है, तो शायद नरोत्तम मिश्रा पर भी कार्रवाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 03-Aug-2026

दतिया में कांग्रेस का पलड़ा भारी

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,809 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,331 मत प्राप्त हुए हैं। इस राउंड के बाद कांग्रेस 1,478 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है।
12:06 PM, 03-Aug-2026

मतगणना के बीच नरोत्तम मिश्रा का बयान

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें शुरुआत से ही भाजपा की जीत का विश्वास था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस से निष्कासित किए गए राजेंद्र भारती पर भी निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि राजेंद्र भारती को पहले भी कांग्रेस से निकाला जा चुका है। उनका दावा है कि राजेंद्र भारती आधा दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों में रह चुके हैं और चार अलग-अलग दलों के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ चुके हैं।

12:00 PM, 03-Aug-2026

पांचवें राउंड की गिनती में भी कांग्रेस आगे

दतिया उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 20,997 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 20,739 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस 258 वोटों से आगे चल रही है।
11:23 AM, 03-Aug-2026

चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई

दतिया उपचुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 17,240 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 16,457 वोट प्राप्त हुए हैं। घनश्याम सिंह 783 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed