Live
Parliament Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित, लोकसभा में पेश किए गए दो बिल
Parliament Monsoon Session LIVE: आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो नए विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराने की कोशिश होगी। जानिए संसद की हर बड़ी हलचल के लाइव अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
लोकसभा में बैंककार बही सुरक्षा विधेयक और भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक पेश
सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया। वहीं, राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक पेश किया।दोनों विधेयक उस समय सदन में पेश किए गए, जब विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यवाही दोबारा बाधित हुई और दिन की दूसरी बार लोकसभा को स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई। विपक्ष के हंगामे के कारण निचले सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
सोमवार को विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी करने और कार्यवाही में बाधा डालने के बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।मानसून सत्र की रणनीति पर विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक
राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा के विपक्षी नेताओं की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में जारी मानसून सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति तैयार की गई। बैठक में दोनों सदनों में विपक्ष के रुख को लेकर तालमेल बनाने और आज की कार्यवाही के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई।A meeting of floor leaders of Opposition parties in Rajya Sabha and Lok Sabha took place at Rajya Sabha LoP's office in Parliament to work out a future strategy to be adopted during the ongoing Monsoon session.
— ANI (@ANI) August 3, 2026
(Source: AICC) https://t.co/YBC1q579X6 pic.twitter.com/pGZefQCVYR
राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू
राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को फिर शुरू हो गई। संसद के मानसून सत्र का आज 11वां दिन है।प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए: सांसद सागरिका घोष
टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन प्रदर्शनकारी बच्चों को माफ करने की बात कही, जिन्होंने कुछ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, असल में माफी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मांगनी चाहिए।कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के सभी सूचीबद्ध कामकाज को स्थगित करने की मांग की है।कौन से अन्य विधेयक लाने की तैयारी?
सूत्रों के मुताबिक, सरकार आने वाले सप्ताह में लोकसभा में 'विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम संशोधन विधेयक' पेश कर सकती है।सरकार जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कराने की भी कोशिश करेगी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक चलेगा।