Live
Bankipur Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के करीब; 22वें राउंड के बाद 12 हजार की बढ़त
{"_id":"6a6feeea02886cac52090743","slug":"bihar-news-live-neeraj-sinha-bjp-win-or-prashant-kishor-result-rekha-gupta-bankipur-election-result-2026-2026-08-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bankipur Election Result Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के करीब; 22वें राउंड के बाद 12 हजार की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Aug 2026 03:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:30 PM IST
खास बातें
Bankipur Results : अब यह सवाल तेजी से उठने लगा है कि प्रशांत किशोर तो भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पर भी भारी पड़े हैं। उनकी छोड़ी बांकीपुर सीट पर उप चुनाव का रुझान साफ-साफ यह संकेत भी दे रहा है। भाजपा में निराशा छायी है।
विज्ञापन
31 में से 20 राउंड की मतगणना के बाद अब यह है स्थिति।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:28 PM, 03-Aug-2026
Bankipur Election Results : 12809 मतों से आगे निकले प्रशांत
भाजपा की हार का अब एलान ही बाकी है। प्रशांत किशोर ने निर्णायक अंतर कायम रखा है। 22वें राउंड की गणना के बाद जन सुराज पार्टी के मतों की संख्या 44525 है, जबकि भाजपा के पास 31716 ही वोट हैं। राजद के खाते में 10562 मतदाता आए हैं।03:15 PM, 03-Aug-2026
Prashant Kishor MLA: विधायक बनने से अब 10 राउंड दूर प्रशांत
प्रशांत किशोर बांकीपुर के नए विधायक बनने जा रहे हैं, यह लगभग तय हो गया है। 21 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 42169 मत मिले हैं। भाजपा के नीरज को 30276 वोट मिले हैं। यानी, 11893 का अंतर है। राजद की रेखा कुमारी गुप्ता को 10309 वोट अब तक हासिल हो सके हैं। अब सिर्फ 10 राउंड की गिनती बाकी रह गई है।
विज्ञापन
03:02 PM, 03-Aug-2026
Bankipur Result : बांकीपुर के विधायक बनने वाले हैं प्रशांत किशोर
31 में से 20 राउंड के मतों की गिनती हो चुकी है। 83347 मत गिने जा चुके हैं। इनमें से प्रशांत किशोर के खाते में 40169 वोट हैं। भाजपा को 28548 और राजद को 10035 वोट मिले हैं। अब बाकी राउंड में सिर्फ भाजपा को ही वोट आए, तभी उसकी प्रतिष्ठा बचेगी। मतलब, प्रशांत एक तरह से निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं।02:51 PM, 03-Aug-2026
BJP Failed in Bankipur : प्रशांत किशोर जीत से अब कुछ ही कदम दूर
प्रशांत किशोर की जीत अब लगभग तय होती दिख रही है। जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं। 31 में से 19 राउंड की गणना के बाद अब स्थिति साफ होती दिख रही है, क्योंकि भाजपाई नीरज के खाते में 26912 और राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी के खाते में 9795 वोट आए हुए हैं।02:39 PM, 03-Aug-2026
Prashant Kishor Win : अब पीके की जीत के लिए बहुत मुश्किल राह नहीं
अब तक 18वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कुल मतदान का 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट गिना जा चुका है। यानी, बाकी राउंड में भाजपा क्लीन स्विप करे तो ही उम्मीद रहेगी। प्रशांत किशोर जीत की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। अब उनके मतों की संख्या 35713 हो चुकी है, जबकि नीरज 10 हजार से ज्यादा अंतर के साथ पीछे हो चुके हैं। नीरज को 25277 वोट ही मिले हैं। राजद को 9316 वोट मिले हैं।02:20 PM, 03-Aug-2026
Bankipur Result : 17वें राउंड तक PK की बढ़त 9581 हुई
17वें राउंड के बाद अब प्रशांत किशोर को हासिल मतों की संख्या 33538 पहुंच गई है। भाजपा प्र्त्याशी को मिले मतों की संख्या 23957 है, जबकि राजद प्रत्याशी को 8272 वोट हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 03-Aug-2026
16th Round Result : आधे से ज्यादा राउंड पूरे, प्रशांत का अंतर बढ़ा
कुल 31 राउंड में से अब 16 राउंड के मतों की गिनती हो चुकी है। प्रशांत किशोर ने एक बार भी अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। प्रशांत किशोर को अब तक 31742 वोट हासिल हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार 22776 वोटों पर ही हैं। राजद का हाल सबसे खराब है। रेखा गुप्ता को महज 7500 वोट मिले हैं।01:51 PM, 03-Aug-2026
Bihar News : बांकीपुर में 8202 वोटों के अंतर से प्रशांत आगे
प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ बांकीपुर में झंडा लगभग गाड़ लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से 8202 वोटों का अंतर कर लिया है। प्रशांत किशोर अब 29752 मतों के साथ पहले नंबर पर हैं। भाजपाई नीरज 21550 मतों के साथ दूसरे और राजद की रेखा 6755 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।01:42 PM, 03-Aug-2026
Prashant Kishor Vote : 7781 मतों से आगे चल रहे प्रशांत किशोर
कुछ ही देर में 31 में से आधे राउंड की गिनती हो जाएगी। अब तक भाजपा की उम्मीद खत्म होती ही दिख रही है। 14वें राउंड का परिणाम आने तक जन सुराज के प्रशांत किशोर को हासिल मतों की संख्या 28201 है, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 20420 वोट मिले हैं। यानी, अंतर अब 7781 का है। रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर संतोष कर रही हैं। उन्हें 14वें राउंड तक 6142 मत ही मिले हैं।01:31 PM, 03-Aug-2026