Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6afe18fe597729232d04d373","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-11-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
11:51 AM, 19-Nov-2026
बिहार: प्रखंड प्रमुख के 4 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, 1.25 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
बिहार के सीतामढ़ी जिले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बाजपट्टी के प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है। EOU के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनकी ज्ञात आय से 1,25,03,500 रुपये यानी करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं। और पढ़ें10:58 AM, 19-Nov-2026
बिहार: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या; कान और पेट में सटाकर गोली मारी, पीट-सिर पर चोट के निशान
पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर-गानपुरा इलाके में 24 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ खाजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे कान के नीचे और पेट में सटाकर गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:58 AM, 19-Nov-2026
बीपीएससी 71वीं परीक्षा: सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी, कब शुरू होगी प्रक्रिया?
बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर 2026 तक चलेगी। जानें जरूरी दस्तावेज और डाउनलोड करने की प्रक्रिया।और पढ़ें
10:35 AM, 19-Nov-2026
बिहार में ठंड-धुंध के बीच बारिश का अलर्ट, 21-22 नवंबर बदलेगा मौसम
बिहार में ठंड-धुंध के बीच बारिश का अलर्ट, 21-22 नवंबर बदलेगा मौसम और पढ़ें10:25 AM, 19-Nov-2026
बिहार: 'संविधान को फाड़कर कूड़े में फेंका'- तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार के खिलाफ क्यों कही यह बात?
Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि इस सरकार ने संविधान को फाड़कर कूड़े में फेंक दिया है। तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी प्रकरण पर यह बातें क्यों कही? और पढ़ें09:42 AM, 19-Nov-2026
बिहार: बगल में पूर्व डिप्टी सीएम का घर, सामने 40 करोड़ की लूट! 35 मिनट तक बंधक रहे लोग
बिहार के बेतिया में बुधवार दोपहर सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में आठ हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे लुटेरों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 30-35 मिनट तक लूटपाट की। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 AM, 19-Nov-2026
बिहार न्यूज: जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद; जमीन विवाद की आशंका
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला में बुधवार देर रात जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष और 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए हैं। और पढ़ें07:50 AM, 19-Nov-2026
बिहार: अशोक पेपर मिल की जमीन पर बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा स्थित अशोक पेपर मिल्स की भूमि को बिहार सरकार के औद्योगिक उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मिल के मजदूरों की बकाया देनदारियों के भुगतान और उनके अधिकारों की रक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। और पढ़ें07:46 AM, 19-Nov-2026
बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक गंभीर
बिहार के अररिया में अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी सात लोग सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे और तिलक समारोह से लौट रहे थे। और पढ़ें02:30 AM, 19-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के बेतिया में अपराधियों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर सैनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में घुसे बदमाशों ने महज कुछ मिनटों में 30 से 40 करोड़ रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और बेखौफ होकर फरार हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब बिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े इस तरह करोड़ों की लूट को अंजाम दिया हो। इससे पहले पटना, पूर्णिया और आरा में भी ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाकर बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। आइए, एक-एक कर जानते हैं बिहार में कब और कहां अपराधियों ने ऐसी बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया...और पढ़ें
