Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Indian Army Officer Preparation 2026: 5 Habits Shared by DG Recruiting

करियर टिप्स: भारतीय सेना बताया अधिकारी बनने का मूल मंत्र, आज ही अपना लें ये पांच आदतें, ऐसे करें शुरुआत

Wed, 25 Nov 2026 11:29 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Nov 2026 11:29 AM IST
सार

नियमित पढ़ाई, खेल, संवाद, टीमवर्क और अनुशासन से तैयारी को बेहतर बनाया जा सकता है। भारतीय सेना के भर्ती महानिदेशालय ने अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पांच आदतें साझा की हैं। अधिकारी बनने में पांच आदते काफी मददगार साबित हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
Indian Army Officer Preparation 2026: 5 Habits Shared by DG Recruiting
Indian Army Officer Preparation Tips - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं को लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपने व्यवहार और दिनचर्या पर भी ध्यान देना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, स्पष्ट संवाद करना और टीम के साथ काम करना भी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुण हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना के भर्ती महानिदेशालय (डीजी रिक्रूटिंग) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पांच आदतें साझा की हैं। इन आदतों को धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

अधिकारी बनने की तैयारी में कौन-सी 5 आदतें मददगार हो सकती हैं?


1. रोज पढ़ें और नई बात लिखें
हर दिन कुछ पढ़ने और उससे सीखी गई एक नई बात लिखने की आदत डालें। इससे पढ़ने की नियमितता बनेगी, सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और सोचने-समझने का नजरिया विकसित होगा। रोज पढ़ने से देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी रखने में भी मदद मिलेगी।

2. दौड़ या खेल को दिनचर्या में शामिल करें
शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना सेना में सेवा के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार दौड़ या किसी खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक सक्रियता बनी रहेगी और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सकती है। दौड़ और ऊंची कूद जैसी गतिविधियों का अभ्यास भी किया जा सकता है।

3. संवाद करने का तरीका सुधारें
एक अच्छे अधिकारी को अपनी बात स्पष्ट और प्रभावी ढंग से रखनी आनी चाहिए। साथ ही, दूसरों की बात ध्यान से सुनना भी जरूरी है। इसलिए अपने विचारों को व्यवस्थित तरीके से व्यक्त करने और दूसरों की बात समझने का अभ्यास करें।

4. टीम के साथ काम करना सीखें
टीमवर्क में हर सदस्य की बात ध्यान से सुनना और मिलकर काम करना जरूरी है। सेना में सहयोग, तालमेल और आपसी भरोसे की अहम भूमिका होती है। अच्छे नेतृत्व के लिए केवल अपना प्रदर्शन बेहतर करना ही पर्याप्त नहीं; टीम को साथ लेकर चलना भी जरूरी है।

5. आत्म-अनुशासन विकसित करें
समय पर काम करना, धैर्य बनाए रखना और अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना आत्म-अनुशासन के अहम हिस्से हैं। हर दिन एक छोटा लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने का प्रयास करें। नियमित अभ्यास से अनुशासन को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Join Indian Army (@joinindianarmy_official)


विज्ञापन

इन आदतों की शुरुआत कैसे करें?

ये आदतें एक दिन में नहीं बनतीं। शुरुआत छोटे और नियमित प्रयासों से की जा सकती है। रोज पढ़ना, अपनी क्षमता के अनुसार खेलना, संवाद का अभ्यास करना, टीम के साथ काम करना और छोटे लक्ष्य पूरे करना तैयारी को व्यवस्थित बनाने में मदद कर सकता है। इन आदतों से युवाओं को नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास में भी सहायता मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed