Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   nisha bhagat death case cbi investigation ajay tirkey ranchi jharkhand

निशा भगत मौत मामला: आरोपी अजय तिर्की के घर पहुंची सीबीआई टीम, जांच पूरी कर लौटी

Tue, 17 Nov 2026 07:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 07:59 AM IST
सार

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में मंगलवार को सीबीआई की टीम ने आरोपी अजय तिर्की के आवास पर जांच पूरी की। निशा की छह नवंबर को मौत हुई थी। इससे पहले सोशल मीडिया लाइव में उन्होंने भूमि माफिया, सरकारी अधिकारियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
nisha bhagat death case cbi investigation ajay tirkey ranchi jharkhand
सीबीआई - फोटो : ANI

विस्तार

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने आरोपी अजय तिर्की के आवास पर पहुंचकर जांच की। टीम ने आवास पर अपनी जांच पूरी कर ली है। निशा भगत की मौत के बाद झारखंड में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

निशा भगत की मौत छह नवंबर को हुई थी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया था, जिसे हजारों लोगों ने देखा था। इस दौरान उन्होंने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए स्थानीय भूमि माफिया, सरकारी अधिकारियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता को अपनी निराशा और मानसिक परेशानी की वजह बताया था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया लाइव के बाद हुई थी निशा भगत की मौत

निशा भगत की मौत को कथित आत्महत्या का मामला बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की थी। वहीं, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस ने इस बात को भी स्वीकार किया था कि मृतका ने पिठोरिया थाना प्रभारी पर अपनी पहले की लिखित शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना था कि किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने से पहले सभी आरोपों की सक्रियता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने सीबीआई जांच की सिफारिश का किया था स्वागत

निशा भगत के पिता ने उनकी मौत के मामले में झारखंड सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने का स्वागत किया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 नवंबर को आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता की मौत की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।

गिरिराज सिंह और संजय सेठ ने भी उठाई थी सीबीआई जांच की मांग

इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सात नवंबर को ही सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने निशा भगत को निडर आवाज बताते हुए कहा था कि वह आदिवासी जमीन, संस्कृति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही थीं। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पीड़िता की ओर से नाम लिए गए प्रशासनिक अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने इस कथित आत्महत्या को कानून-व्यवस्था की सीधी नाकामी बताया था। साथ ही राज्य की सीआईडी जैसी एजेंसियों की डिजिटल निगरानी क्षमता पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। फिलहाल, सीबीआई की टीम आरोपी अजय तिर्की के आवास पर जांच पूरी कर चुकी है। मामले में जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed