Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations for lighting lamps underway Tirupparankundram massive surge of devotees gathers in Tiruvannamalai

कार्तिगई दीपम: तिरुपरनकुंद्रम में दीप जलाने की तैयारी जारी, तिरुवन्नामलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Tue, 24 Nov 2026 08:23 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 24 Nov 2026 08:23 AM IST
सार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम को लेकर उत्साह चरम पर है। तिरुपरनकुंद्रम में दीप जलाने की तैयारियां चल रही हैं, जबकि तिरुवन्नामलाई में श्रद्धालु 14 किलोमीटर की गिरिवलम यात्रा कर रहे हैं। शाम 6 बजे पहाड़ी की चोटी पर महादीपम जलाया जाएगा।

विज्ञापन
Preparations for lighting lamps underway Tirupparankundram massive surge of devotees gathers in Tiruvannamalai
तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह के साथ विवाद भी गहराता जा रहा है। एक तरफ तिरुवन्नामलाई में लाखों श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पवित्र गिरिवलम यात्रा कर रहे हैं, वहीं मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच कानूनी मामला चर्चा में है। इस बीच दोनों जगहों पर त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की तैयारी
मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर पारंपरिक दीप जलाने की तैयारियां चल रही हैं। पहाड़ी पर स्थित दीपथून यानी पत्थर के दीप स्तंभ पर दीपक जलाने को लेकर प्रशासन सतर्क है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों में भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


तिरुवन्नामलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कार्तिगई दीपम के अवसर पर तिरुवन्नामलाई में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां भक्त अरुणाचल पहाड़ी की करीब 14 किलोमीटर लंबी गिरिवलम यात्रा कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पहाड़ी की परिक्रमा करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इस पर्व का सबसे खास पल शाम 6 बजे आएगा, जब 2,668 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर महादीपम जलाया जाएगा। इस नजारे को देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दी थी एक बार दीप जलाने की अनुमति
तिरुपरनकुंद्रम विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर 2026 को पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर दीपक जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, यह इजाजत केवल एक बार के लिए अंतरिम व्यवस्था के तौर पर दी गई थी। कोर्ट ने साफ किया था कि इस आदेश से भविष्य के लिए कोई स्थायी अधिकार नहीं बनेगा और इसे आने वाले वर्षों के लिए मिसाल भी नहीं माना जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने इस दौरान मद्रास हाईकोर्ट के फैसले की कुछ टिप्पणियों पर भी रोक लगाई थी।

तमिलनाडु सरकार ने क्यों जताई आपत्ति?
राज्य सरकार का कहना है कि कार्तिगई दीपम का दीपक हमेशा से उचिपिल्लैयार मंदिर के पास बने दीप मंडपम में जलाया जाता रहा है। दीपथून नाम के विवादित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की कोई पुरानी परंपरा नहीं है। सरकार ने यह भी बताया कि यह स्तंभ हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह से महज 50 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में वहां दीप जलाने से तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इससे दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के हाथ में
सुप्रीम कोर्ट ने दीप जलाने की अनुमति देते हुए कुछ शर्तें भी रखी थीं। कोर्ट के मुताबिक, आम लोगों को दीपथून तक जाने की इजाजत नहीं होगी। वहां न कोई जुलूस निकलेगा और न ही प्रदर्शन किया जा सकेगा। केवल मंदिर प्रशासन के अधिकृत प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी ही वहां पहुंच सकेंगे। व्यवस्था की निगरानी के लिए मदुरै के जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती का भी प्रावधान रखा गया है।


ये भी पढ़ें: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: 27-28 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज; पीएम मोदी भी होंगे शामिल

जनवरी 2027 में फिर होगी मामले की सुनवाई
तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। अब इस विवाद पर जनवरी 2027 में विस्तार से सुनवाई होने की संभावना है। फिलहाल प्रशासन के सामने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed