{"_id":"6b059a2043ed7aecbd0b5a24","slug":"pm-modi-govt-in-surrender-mode-towards-china-congress-alleges-over-operation-sindoor-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चीन को लेकर समर्पण की मुद्रा में मोदी सरकार': जयराम रमेश बोले- ऑपरेशन सिंदूर में की थी पाकिस्तान की मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'चीन को लेकर समर्पण की मुद्रा में मोदी सरकार': जयराम रमेश बोले- ऑपरेशन सिंदूर में की थी पाकिस्तान की मदद
Tue, 24 Nov 2026 07:37 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:37 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान चीन के तीन निगरानी उपग्रह गुजरात तट की जासूसी कर रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उस समय चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी, लेकिन मोदी सरकार अब चीन के प्रति समर्पण की नीति अपनाते हुए इस मामले को दबा रही है।
विज्ञापन
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने दावा किया कि पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान चीन ने पाकिस्तान की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार अब चीन की इस भूमिका को कमतर करके दिखा रही है, क्योंकि वह चीन के प्रति सोच-समझकर समर्पण की मुद्रा में है।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा की रिपोर्ट
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि रेडियोफ्रीक्वेंसी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) से लैस चीन के तीन निगरानी उपग्रह (सैटेलाइट), पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात तट पर नजर रखे हुए थे।
इस रिपोर्ट के आधार पर जयराम रमेश ने कहा कि यह इस बात का एक और पुख्ता सबूत है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान की तरफ से चीन की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इस सच्चाई को जानबूझकर कम करके दिखाया जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार चीन के सामने एक तरह से घुटने टेकने की नीति अपना रही है।