{"_id":"6b09691869a3dd9daf0f066c","slug":"parliament-delimitation-women-empowerment-bill-nda-bjp-opposition-math-numbers-game-explainer-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: परिसीमन-नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कराना सरकार के लिए कितना मुश्किल, क्या है संसद का नंबर गेम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर: परिसीमन-नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कराना सरकार के लिए कितना मुश्किल, क्या है संसद का नंबर गेम?
Fri, 27 Nov 2026 05:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
एक्सप्लेनर डेस्क, अमर उजाला
एक्सप्लेनर डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:29 PM IST
सार
केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के लिए संसद सत्र के दौरान संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है। लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत का क्या है जादुई आंकड़ा? जानिए टीएमसी के 20 बागियों, डीएमके और वॉकआउट से कैसे बदल सकता है खेल।
विज्ञापन
संसद में गठबंधनों का मौजूदा संख्याबल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा का सत्र बुलाया है। ये सत्र 3 दिसंबर तक चलेगा। दावा किया जा रहा है कि सरकार इस दौरान परिसीमन और इससे जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की तैयारी में है। दरअसल, सरकार ने अब तक संसद में सिर्फ 'अहम कार्य' को लेकर ही सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी है। इसी बीच केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई।
अगर परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक दोनों को लोकसभा और राज्यसभा में लाया जाता है तो इन्हें पारित कराने के लिए सरकार को संसद में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी, क्योंकि राज्यों में चुने हुए प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने के लिए परिसीमन कराया जाना जरूरी है, जिसके लिए संविधान संशोधन विधेयक की जरूरत होगी। इसी तरह महिला आरक्षण विधेयक के जरिए संसद में महिलाओं की संख्या 33 फीसदी करने के लिए भी सरकार को दूसरा संविधान संशोधन विधेयक लाना होगा। यानी दोनों ही विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार को लोकसभा और फिर राज्यसभा में दो-तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने से जुड़े नियम क्या हैं? मौजूदा विधेयकों के लिए संसद में संख्याबल की क्या चुनौती हो सकती है? लोकसभा और राज्यसभा में किस दल के पास कितना संख्याबल है? आइये जानते हैं...
संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया और नियम संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत परिभाषित है। महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए लाए जा रहे विधेयकों के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत होगी। इसके लिए कुछ विशेष नियम हैं।
1. विशेष बहुमत
किसी भी संविधान संशोधन विधेयक (जैसे- संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में विशेष बहुमत से पारित होना अनिवार्य है। विशेष बहुमत का मतलब है...
संविधान संशोधन विधेयक से जुड़े नियम क्या हैं?
संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया और नियम संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत परिभाषित है। महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए लाए जा रहे विधेयकों के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत होगी। इसके लिए कुछ विशेष नियम हैं।
1. विशेष बहुमत
किसी भी संविधान संशोधन विधेयक (जैसे- संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में विशेष बहुमत से पारित होना अनिवार्य है। विशेष बहुमत का मतलब है...
विज्ञापन
संविधान संशोधन के लिए जरूरत।
- फोटो : अमर उजाला
जहां आसान बहुमत (सिंपल मैजोरिटी) के जरिए किसी भी विधेयक को 50 फीसदी से ज्यादा सदस्यों की सहमति से पारित कराया जा सकता है, वहीं संविधान में बदलाव के प्रस्तावों के लिए यह विशेष बहुमत जरूरी है।
2. आधे राज्यों की सहमति
यदि कोई संविधान संशोधन देश के संघीय ढांचे, शक्तियों के बंटवारे, या संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को बदलता है, तो संसद के विशेष बहुमत के साथ-साथ देश के कम से कम आधे राज्यों की विधानसभाओं की तरफ से भी इसे साधारण बहुमत से पारित किया जाना आवश्यक होता है। हालांकि, हर संविधान संशोधन में यह जरूरी नहीं है। आधे राज्यों की सहमति सिर्फ संविधान के मूलभूत ढांचे में बदलाव की स्थिति में लागू होती है।
संविधान संशोधन विधेयक होने की वजह से महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक को कानून बनाने के लिए पहले चरण में इसे संसद में पारित कराना होगा। शर्त यह है कि मतदान के लिए सदन के 543 कुल सदस्यों में से कम से कम सदन के 50 फीसदी सदस्य (272) मौजूद होने ही चाहिए। साथ ही इसे पारित कराने के लिए विशेष बहुमत यानी सदन में मौजूद सदस्यों का दो-तिहाई सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। यानी करीब 362 सांसदों के समर्थन की जरूरत। अभी लोकसभा में तीन सीटें खाली हैं। ऐसे में ये आंकड़ा घटकर 360 का हो जाता है। इसी तरह राज्यसभा में भी यह नियम लागू होगा।

मौजूदा विधेयकों के सामने संसद में संख्या बल की क्या चुनौती?
1. लोकसभा
543 सदस्यों की प्रभावी क्षमता के साथ दो-तिहाई बहुमत का जादुई आंकड़ा लगभग 362 है। मौजूदा समय में लोकसभा में 540 सांसद हैं। यानी अब जादुई आंकड़ा 360 हो जाता है।एनडीए के लिए कितना आसान दो-तिहाई बहुमत
लोकसभा में अगर एनडीए का संख्याबल देखें तो सामने आता है कि उसके पास फिलहाल 300 सांसद हैं। इनमें अकेले भाजपा के पास 241 सांसद हैं। इसके बाद दो और पार्टियों- तेदेपा और जदयू के पास क्रमशः 16 और 12 सीटें हैं। वहीं, शिवसेना के पास 13 और लोजपा के पास पांच सांसद हैं। इन पांच पार्टियों को ही मिला दें तो एनडीए बहुमत के आंकड़े के पार पहुंच जाता है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस से टूटकर अलग हुई- एनसीपीआई के 20 सांसद भी सरकार के साथ हैं। ऐसे में एनडीए के पास कुल 320 सांसदों का समर्थन हासिल है। यानी एनडीए को 40 अन्य सदस्यों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
विपक्ष के लिए विधेयकों को रोकने का क्या मौका?
दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 98 सीटें हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के पास 37 सीट हैं। इसके अलावा राकांपा (एससीपी) समेत गठबंधन की बाकी पार्टियों के पास 10 से कम सीटें हैं। इन दलों से इतर इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ चुकी द्रमुक के पास 22 सीटें हैं।
ये भी पढ़ें: संसद सत्र पर सियासी संग्राम: विपक्ष के आरोप पर रिजिजू बोले महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होगा, सभी दल करें सहयोग
लोकसभा में दलों का संख्याबल।
- फोटो : अमर उजाला
2. राज्यसभा
कुल 250 सदस्यों वाली राज्यसभा में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए जादुई आंकड़ा 167 का होगा। हालांकि, राज्यसभा में फिलहाल 244 सदस्य हैं। इनमें नामित सांसदों की पांच सीटें और एक सीट निर्वाचित सांसद की खाली है। इस स्थिति में सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए 163 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।1. एनडीए के पास कितना संख्या बल?
राज्यसभा में अगर एनडीए के संख्याबल को देखा जाए तो उसके सबसे बड़े दल भाजपा के पास ही 117 सीटें हैं। वहीं, एआईएडीएमके, जदयू, राकांपा और तेदेपा 4-4 सीटें हैं। बाकी छोटे दलों को मिला लिया जाए तो एनडीए के पास मौजूदा समय में सरकार के पास 154 सदस्यों का समर्थन है। इसके अलावा मौजूदा समय में राज्यसभा में कुल आवंटित 12 नामित सदस्यों में से सात ही नामित हैं, जिन्हें अकसर केंद्र सरकार के ही समर्थन में वोट करते देखा गया है।
2. विपक्ष के पास कितने सांसदों का समर्थन?
राज्यसभा में विपक्षी दल के पास कुल 64 सांसदों का समर्थन है। इनमें सबसे बड़ा दल- कांग्रेस ही है, जिसके पास 30 सीट हैं। इसके अलावा टीएमसी के पास 9 सीट हैं। सपा विपक्ष की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि बाकी दलों के पास पांच से कम सीटें हैं।
राज्यसभा का मौजूदा हाल।
- फोटो : अमर उजाला
कैसे बदल सकता है खेल?
लोकसभा और राज्यसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का पूरा गणित मुख्य रूप से सांसदों की मौजूदगी, मतदान के बहिष्कार (वॉकआउट), बागी सांसदों की स्थिति और क्षेत्रीय दलों के रुख पर टिका है।1. अनुपस्थिति और वॉकआउट का खेल
- संविधान संशोधन (अनुच्छेद 368) के लिए केवल कुल सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत, जैसे लोकसभा में 360 और राज्यसभा में 163 ही नहीं, बल्कि मौजूदगी और मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत अनिवार्य होता है।
- अगर विपक्षी सांसद मतदान में हिस्सा न लेकर वॉकआउट करते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, तो सदन में उपस्थित सदस्यों की कुल संख्या घट जाती है, जिससे जरूरी दो-तिहाई का जादुई आंकड़ा भी नीचे आ जाएगा।
इसे लोकसभा-राज्यसभा के उदाहरण से समझ सकते हैं...
ये भी पढ़ें: संसद सत्र: कांग्रेस ने कहा- 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचें सांसद; शरद गुट से भी व्हिप जारी, सुप्रिया क्या बोलीं?
खेल कैसे बदल सकता है?
अगर मतदान से पहले स्पीकर उन्हें अयोग्य घोषित कर देते हैं, तो एनडीए की संख्या गिरकर लगभग 300 रह जाएगी और सदन की संख्या 520 हो जाएगी। ऐसे में दो-तिहाई का लक्ष्य 347 होगा, जिससे सरकार के लिए विधेयक पास कराना बेहद कठिन हो जाएगा।
- अगर सदन के सभी 540 सदस्य मतदान करते हैं, तो सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए 360 वोटों की जरूरत होगी।
- अगर द्रमुक (22 सांसद) और राकांपा-एसपी (8 सांसद) मतदान से गैरहाजिर रहते हैं या वॉकआउट करते हैं, तो जादुई आंकड़ा घटकर 340 रह जाएगा।
- इसी तरह राज्य सभा में यदि विपक्ष वॉकआउट करता है, तो 163 का जादुई आंकड़ा नीचे आ जाएगा और एनडीए, जो 152 सीटों के साथ है, आसानी से सीमा पार कर लेगा।
ये भी पढ़ें: संसद सत्र: कांग्रेस ने कहा- 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचें सांसद; शरद गुट से भी व्हिप जारी, सुप्रिया क्या बोलीं?
2. टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर फैसला
- तृणमूल कांग्रेस के 28 में से 20 लोकसभा सांसद अलग होकर दूसरे छोटे दल- नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो चुके हैं और एनडीए का समर्थन कर रहे हैं।
- टीएमसी ने उनके खिलाफ दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता की याचिका दायर की है, लेकिन जब तक लोकसभा स्पीकर का फैसला नहीं आता, वे मतदान करने के हकदार हैं।
खेल कैसे बदल सकता है?
अगर मतदान से पहले स्पीकर उन्हें अयोग्य घोषित कर देते हैं, तो एनडीए की संख्या गिरकर लगभग 300 रह जाएगी और सदन की संख्या 520 हो जाएगी। ऐसे में दो-तिहाई का लक्ष्य 347 होगा, जिससे सरकार के लिए विधेयक पास कराना बेहद कठिन हो जाएगा।
3. गैर-गठबंधन और क्षेत्रीय दलों का रुख
एनडीए (320 वोट) अपने दम पर दो-तिहाई से लगभग 40 वोट पीछे है। ऐसे में कुछ दलों का रुख निर्णायक है।द्रमुक: इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद द्रमुक ऐसा सबसे बड़ा दल है, जो अब इस मुद्दे पर अनिर्णित दिख रहा है। द्रमुक ने साफ किया है कि तमिलनाडु की संसदीय हिस्सेदारी (7.18%) को सुरक्षित रखने के सांविधानिक आश्वासन पर अपना फैसला लेगी।
राकांपा-एसपी: सुप्रिया सुले ने संकेत दिया है कि अगर सभी राज्यों के लिए 50% सीटों की एकसमान बढ़ोतरी कानून में सुनिश्चित हो, तो उनकी पार्टी विधेयकों पर विचार कर सकती है।
वाईएसआरसीपी: अक्सर प्रमुख विधेयकों पर सरकार के समर्थन में रही है और उसके 4 वोट सरकार के पाले में गिने जा सकते हैं।
अन्य छोटे दल व संभावित क्रॉस-वोटिंग: वीसीके (2), आरएलपी (1) जैसे दलों का रुख या किसी एक सांसद की क्रॉस-वोटिंग भी बहुमत का रुख मोड़ सकती है।
4. जेल में बंद सांसदों और सत्तापक्ष की आंतरिक उपस्थिति
- असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की गैरहाजिरी, जिन्हें अदालती अनुमति या पैरोल की जरूरत होती है, सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या को सीधे कम कर देती है।
- वहीं दूसरी ओर, अगर सत्तापक्ष के अपने ही 1 से 3 सांसद मतदान के दिन अनुपस्थित रहते हैं, तो सरकार का फासला दो-तिहाई बहुमत से दूर हो सकता है।