Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Massive fire breaks out at Pune's Timber Market; many shops gutted, losses run into lakhs.

महाराष्ट्र: पुणे के टिम्बर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जल कर खाक; लाखों का हुआ नुकसान

Wed, 18 Nov 2026 08:24 AM IST
एएनआई, पुणे Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 08:24 AM IST
सार

पुणे के टिम्बर मार्केट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 50 से 60 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए 27 दमकल गाड़ियां और करीब 150 कर्मी तैनात किए गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra: Massive fire breaks out at Pune's Timber Market; many shops gutted, losses run into lakhs.
आग से धधका टिम्बर मार्केट - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

पुणे में बुधवार तड़के जय वल्लभ स्कूल के पास टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में लकड़ी के सामान की दुकानें आ गईं और भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि आग में लगभग 50 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। 
विज्ञापन

 


आग बुझाने के लिए कितने कर्मी तैनात हुए?
किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए कुल 27 दमकल गाड़ियां (पुणे फायर ब्रिगेड से 24, पुणे छावनी से 1, और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) से 2) और लगभग 150 कर्मी तैनात किए गए थे। आसपास के रिहायशी इलाकों को बचाने के लिए चारों तरफ से करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है, और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने क्या बताया? 
घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनुने, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय भिलारे, अग्निशमन अधिकारी राजेश जगताप, प्रमोद सोनावणे, कमलेश चौधरी, कैलास शिंदे और निलेश महाजन सहित करीब 10 अधिकारी और लगभग 150 जवान तैनात रहे। पुणे महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गुरम और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची।

इसके पहले महाराष्ट्र के बीड शहर में धानोरा रोड स्थित आबकारी विभाग (शराबबंदी विभाग) के कार्यालय की पार्किंग में अचानक आग लग गई थी। आग ने पार्किंग में खड़े पांच चार-पहिया वाहनों समेत कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।


सूचना पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर भेजा गया था। आग बुझाने के दौरान दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा पानी भरने के लिए जाना पड़ा। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट की देरी हुई। इस दौरान आग अधिक फैल गई तथा उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed