Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Keralam increase women's representation in police force to 30 per cent says home Minister Ramesh Chennithala

केरलम: पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी, अब 30 प्रतिशत पदों पर होगी भर्ती; गृह मंत्री ने बताई योजना

Wed, 25 Nov 2026 11:40 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मलप्पुरम, केरलम
पीटीआई, मलप्पुरम, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

केरलम सरकार पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 30 फीसदी करेगी। नई भर्तियों में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात 7:3 रहेगा। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच और विजिलेंस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी सुधार किए जाएंगे। गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि 'ऑपरेशन तूफान' के बाद छह महीने में आपराधिक मामलों में 35 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
Keralam increase women's representation in police force to 30 per cent says home Minister Ramesh Chennithala
महिला पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केरलम पुलिस बल में राज्य सरकार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 30 फीसदी करने की तैयारी में है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी। गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार, भविष्य में पुलिस भर्ती के दौरान पुरुषों और महिलाओं का अनुपात 7:3 रखा जाएगा। इसके साथ ही अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) और सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कानून सच की रक्षा करेगा या झूठ का साथ देगा?': अभिषेक बनर्जी का न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल, भाजपा को घेरा
विज्ञापन


मलप्पुरम में नवनिर्मित क्राइम ब्रांच इकाई कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी अपराधों का पता लगाने और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वर्तमान में राज्य के 63 पुलिस थानों में महिला अधिकारी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस आधार पर होंगी नियुक्तियां?
गृह मंत्री चेन्निथला ने बताया कि अब क्राइम ब्रांच और विजिलेंस विभाग में नियुक्तियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर की जा रही हैं। जांच में रुचि और क्षमता रखने वाले अधिकारियों का चयन विशेष परीक्षा के जरिए किया जाता है। इस परीक्षा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम ब्रांच) के परामर्श से तैयार किया गया है।

'ऑपरेशन तूफान' से अपराधों में 35 फीसदी की कमी
गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के प्रसार पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया 'ऑपरेशन तूफान' से बड़ी सफलता मिली है। इसके लागू होने के बाद आपराधिक मामलों में 35 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 17,351 मामले दर्ज किए गए हैं और 16,593 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस थानों में कर्मचारियों की कमी दूर करने की क्या है तैयारी?
पुलिस थानों में कर्मचारियों की कमी और काम के अत्यधिक दबाव को दूर करने के लिए गृह मंत्री ने बताया कि सरकार आर्म्ड रिजर्व (एआर) कैंपों और पुलिस बटालियनों से एक निश्चित प्रतिशत कर्मचारियों को पुलिस थानों में तैनात करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि मलप्पुरम जिले में किराये के भवनों से संचालित हो रहे पुलिस थानों के लिए नए भवन बनाने के कदम भी उठाए जा रहे हैं। इनमें करीपुर, एडवन्ना, एडक्कारा, पोथुकल्लू और मंकड़ा के पुलिस थाने शामिल हैं।


3.20 करोड़ रुपये की लागत से बना क्राइम ब्रांच कार्यालय
मलप्पुरम में क्राइम ब्रांच का नया कार्यालय भवन 2024-25 की वार्षिक योजना के तहत 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 9,140 वर्ग फुट में फैली इस दो मंजिला इमारत का निर्माण मलप्पुरम पुलिस स्टेशन के पास किया गया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की यह इकाई दो अलग-अलग इमारतों में संचालित हो रही थी।

ये भी पढ़ें: 'हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया?': संजय राउत ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, गौतम अदाणी को भी घेरा

अधिकारियों के अनुसार, इस आधुनिक भवन में जांच कक्ष, पुलिस अधीक्षक (SP) और पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के लिए कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल, सर्किल इंस्पेक्टर के कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed