फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cjp abhijeet dipke on tudies in US pralhad joshi neet compensation protest

अमेरिका में पढ़ाई का पैसा कहां से आया?: RTI एक्टिविस्ट के सवाल का दीपके ने दिया जवाब; सरकार को भी दी चेतावनी

Mon, 03 Aug 2026 01:09 PM IST
राकेश कुमार एएनआई,छत्रपति संभाजीनगर।
एएनआई,छत्रपति संभाजीनगर। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 01:09 PM IST
सार

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई के खर्च के दस्तावेज सार्वजनिक कर वित्तीय आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति का विरोध करते हुए नीट पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर सरकार को दोबारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने और क्या-क्या कहा? जानिए...
 

विज्ञापन
cjp abhijeet dipke on tudies in US pralhad joshi neet compensation protest
अभिजीत दीपके, सीजेपी संस्थापक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने ऊपर लगे वित्तीय आरोपों को खारिज कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने उनके पिता की आय और पढ़ाई के खर्च को लेकर महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने अपने दाखिले और छात्रवृत्ति के आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक किए। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में उनकी पढ़ाई स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के जरिए हुई है। दीपके ने कहा कि उनके फंड के स्रोतों की जांच के लिए हर कोई पूरी तरह स्वतंत्र है।
विज्ञापन


नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर जताई आपत्ति
कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। दीपके ने कहा कि उनकी पहली मांग तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। लेकिन उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने का सीजेपी समर्थन नहीं करती। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रह्लाद जोशी बिलकिस बानो मामले के दोषियों का सम्मान करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है। स्कूल जाने वाली लड़कियां इस तरह के घटनाक्रम से क्या संदेश लेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Assembly Bypolls Result Live: मांजलपुर में भाजपा आगे, बांकीपुर में PK ने किया खेला; दतिया में दिलचस्प मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट पीड़ितों के मुआवजे पर उठाए सवाल
दीपके ने नीट अभ्यर्थियों की मौतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सीजेपी की दूसरी मांग आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की थी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहायता नहीं मिली है। दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ नियमों और प्रक्रियाओं का बहाना बना रही है। जब विधायकों और सांसदों को खरीदने की बात आती है तो करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के समय नियमों का हवाला दिया जाता है।

राजनीति में नहीं उतरने का किया एलान
छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी के भविष्य पर बोलते हुए दीपके ने साफ किया कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई के जरिए राजनीतिक दलों को तोड़ा जा रहा है। चुनावों में वोट डिलीट किए जा रहे हैं। जनता का न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली और मीडिया से भरोसा उठ रहा है। ऐसे दौर में राजनीतिक दल बनाने का कोई फायदा नहीं है। आज देश को नेताओं की नहीं, बल्कि एक बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर सीजेपी दोबारा सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed