Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 November 2026 major event

आज के दिन: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आगाज; दीपथून विवाद में सुप्रीम सुनवाई

Fri, 27 Nov 2026 05:57 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 05:57 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 27 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
27 November 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 27 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आज से आगाज होगा। इसके साथ ही दीपथून पर दीप जलाने के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आगाज
शुरुआत प्रधानमंत्री से। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू होगी। यह बैठक नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के कई बड़े नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आने वाली राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी की पहुंच आम लोगों तक बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने और भविष्य के राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कांग्रेस के संसदीय समूह की बैठक
केंद्र सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का फैसला किया है।  इस संसद सत्र से जुड़ी रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह ने शुक्रवार (27 नवंबर) शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपथून पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम का दीप जलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दाखिल अवमानना याचिकाओं और दूसरी अर्जियों पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया है। गुरुवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पांचोली की पीठ ने कहा कि इस मामले से जुड़ी सभी अर्जियां अगले दिन सूचीबद्ध की जाएंगी। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगते हुए दीपथून नाम के पत्थर के खंभे पर दीप नहीं जलाए जाने के लिए मंदिर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। सरकार का कहना था कि दीप जलाने की जिम्मेदारी मंदिर के अधिकारियों की थी। 

आधिकारिक नाम और चुनाव चिह्न के लिए सुनवाई
निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक नाम और चुनाव चिह्न को लेकर सुनवाई को लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, सुनवाई शाम चार बजे निर्वाचन आयोग के कार्यालय में निर्धारित है।

विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो साल पूरे
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 27 नवंबर 2026 को 'बाल विवाह मुक्त भारत' (बीवीएमबी) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम 27 नवंबर 2024 को शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 'संपूर्ण सरकारी' और 'समग्र समाज' दृष्टिकोण के माध्यम से बाल विवाह का उन्मूलन करना है। 

आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक
भारत शुक्रवार को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन- आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इससे पहले नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की 29वीं समिति की बैठक हो रही है।

वर्ष 2025 से 2027 तक आईओआरए की अध्यक्षता के लिए भारत ने ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता’ विषय निर्धारित किया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री योगी का गोंडा दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर काॅलेज में मंडल के करीब 42 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed