Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Study reveals: Rising temperatures and pine needles are fueling forest fires.

अध्ययन: हिमाचल में बढ़ता तापमान और चीड़ की पत्तियां भड़का रहीं जंगलों की आग, वन क्षेत्र बढ़ा

Tue, 24 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

 तापमान में बढ़ोतरी, वातावरण में नमी की कमी और जंगलों में जमा चीड़ की सूखी पत्तियां भी वनाग्नि की घटनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। 

विज्ञापन
Study reveals: Rising temperatures and pine needles are fueling forest fires.
जंगल की आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जंगलों की आग का खतरा बढ़ने के पीछे केवल बारिश की कमी ही जिम्मेदार नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी, वातावरण में नमी की कमी और जंगलों में जमा चीड़ की सूखी पत्तियां भी वनाग्नि की घटनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सोलन जिले को केस स्टडी बनाकर मौसम और वनाग्नि से जुड़े आंकड़ों के आधार पर किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इसके अनुसार वर्ष 2024 में सोलन जिले में जंगलों में आग की 216 घटनाएं दर्ज की गईं। वर्ष 2004 से 2024 के बीच यह सर्वाधिक संख्या है।

विज्ञापन

 42 वर्षों के दौरान 21 साल गर्मियों में बारिश सामान्य से कम हुई
यह अध्ययन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नई दिल्ली के एग्रोमेट एडवाइजरी डिवीजन के सहयोग से पर्यावरण विज्ञान विशेषज्ञों डॉ. पूर्णिमा मेहता, पीके बावेजा और प्रकृति ने किया है। नवंबर माह में लंदन से प्रकाशित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जर्नल ''साइंटिफिक रिपोर्ट्स'' में छपे इस शोध में वर्ष 1983 से 2024 तक के मौसम संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि 42 वर्षों के दौरान 21 साल गर्मियों में बारिश सामान्य से कम हुई, जबकि मानसून के दौरान 34 वर्षों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। इससे स्पष्ट होता है कि बारिश के बीच लंबे शुष्क अंतराल भी जंगलों में आग का जोखिम बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में आग की 216 घटनाएं सामने आईं
अध्ययन में पाया गया कि अप्रैल के अधिकतम तापमान में वर्ष 1997 के आसपास 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे दिन और रात के तापमान का अंतर भी बढ़ा। गर्मियों में तापमान बढ़ने और सापेक्ष आर्द्रता घटने से सूखी वनस्पति तेजी से आग पकड़ने की स्थिति में पहुंच जाती है। जंगलों में चीड़ की पत्तियां मार्च के अंतिम सप्ताह से मई के मध्य तक बड़ी मात्रा में गिरती हैं, जो सूखकर ईंधन का काम करती हैं। वर्ष 2024 में ईंधन नमी सूचकांक 13.0 रहने पर आग की 216 घटनाएं सामने आईं, जबकि वर्ष 2023 में यह सूचकांक 18.5 रहने पर केवल चार घटनाएं दर्ज की गईं।

विज्ञापन

20 साल में बढ़ा हिमाचल का वन क्षेत्र, सिरमौर सबसे आगे
शोध में हिमाचल प्रदेश के वन क्षेत्र में हुए बदलावों का भी विश्लेषण किया गया है। वर्ष 2001 में प्रदेश का वन क्षेत्र 14,365 वर्ग किलोमीटर था, जो वर्ष 2021 में बढ़कर 16,270 वर्ग किलोमीटर हो गया। यह प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 29.2 प्रतिशत है। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सिरमौर में सर्वाधिक 78.6 प्रतिशत वन क्षेत्र दर्ज किया गया, जबकि लाहौल-स्पीति में यह केवल 1.1 प्रतिशत रहा। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार वनाग्नि से निपटने के लिए केवल बारिश पर निर्भर रहने के बजाय तापमान, आर्द्रता, सूखी वनस्पति और ईंधन में नमी की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है।

लंबे समय तक शुष्क मौसम बने रहने और तापमान में बढ़ोतरी से मिट्टी में नमी का स्तर कम हो जाता है। हवा में आर्द्रता घटने से जंगलों में सूखापन बढ़ता है, जिससे हिमालयी क्षेत्र में वनाग्नि की आशंका लंबे समय तक बनी रह सकती है।
- एसएस रंधावा, परामर्शक, रेडी हिमाचल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed