Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alcohol Free Wedding 11000 Reward Himachal Pradesh

हिमाचल: बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब तो मिला 11 हजार का इनाम, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की अनोखी पहल

Fri, 27 Nov 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने की पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम रंग लाने लगी है। खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब के संपन्न होने पर उन्होंने आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। 

विज्ञापन
Alcohol Free Wedding 11000 Reward Himachal Pradesh
बिना शराब की शादी पर 11 हजार का शगुन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शादियों में शराब परोसने की बढ़ती परंपरा के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व सैनिक ने नशामुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। पंचायत समिति चौंतड़ा के वार्ड नंबर-9 टिकरू से सदस्य एवं पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम अब रंग लाने लगी है। शराब मुक्त शादी करने वाले परिवारों को वह अपनी सैन्य पेंशन से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। बीती 25 नवंबर की रात क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से खुश होकर दलीप सिंह ने अपने संकल्प के मुताबिक आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर भेंट की।

विज्ञापन




ग्राम सभा में किया था 11 हजार रुपये देने का एलान
दलीप सिंह ने अगस्त माह में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के करते हैं तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे। इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी संपन्न करवाई थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मानस्वरूप राशि लेने से इनकार कर दिया था। अब खजूर गांव में दूसरी ऐसी शादी के आयोजन के साथ उनकी मुहिम को प्रोत्साहन मिला है।

विज्ञापन

शादियों में शराब गरीब परिवारों पर डालती है आर्थिक बोझ
सेवा भारती से जुड़े दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने का चलन नशे को बढ़ावा देने के साथ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालता है। उनका प्रयास है कि लोग शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को नशामुक्त तरीके से मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश दें।

बीडीसी मानदेय भी जरूरतमंदों की सेवा में करेंगे समर्पित
उल्लेखनीय है कि रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया है। उनकी यह पहल क्षेत्र में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed