Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sobha singh 125 rupees commemorative coin 125th birth anniversary

हिमाचल: अंद्रेटा को कर्मस्थली बनाकर दुनिया में बनाई पहचान, अब 125 रुपये के सिक्के पर नजर आएंगे सोभा सिंह

Fri, 27 Nov 2026 11:04 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

पंजाब में जन्मे और हिमाचल प्रदेश के अंद्रेटा को अपनी कर्मस्थली बनाने वाले महान चित्रकार सोभा सिंह को केंद्र सरकार विशेष सम्मान देने जा रही है। उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इस संबंध में 25 नवंबर को भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
sobha singh 125 rupees commemorative coin 125th birth anniversary
पंजाब में जन्मे महान चित्रकार सोभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंजाब में जन्मे महान चित्रकार सोभा सिंह को केंद्र सरकार की ओर से विशेष सम्मान मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंद्रेटा को अपनी कर्मस्थली बनाकर कला की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले सोभा सिंह की तस्वीर अब 125 रुपये के स्मारक सिक्के पर नजर आएगी। उनकी 125वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यह विशेष सिक्का जारी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में 25 नवंबर को भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


सोभा सिंह का जन्म 29 नवंबर 1901 को तत्कालीन पंजाब के श्री हरगोबिंदपुर में हुआ था। उन्होंने बाद में अंद्रेटा को अपना ठिकाना बनाया और यहीं रहकर भारतीय कला जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित की। उनकी कलाकृतियों ने न केवल पंजाब और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि दिलाई।
विज्ञापन


सोभा सिंह की बनाई सोहनी-महिवाल, हीर-रांझा और गुरु नानक देव जी पर आधारित पेंटिंग आज भी कला प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी चित्रकारी में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवीय संवेदनाओं की झलक देखने को मिलती है। अंद्रेटा आज भी उनकी कला और विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोभा सिंह मेमोरियल आर्ट सोसायटी, अंद्रेटा के महासचिव डॉ. हृदयपाल सिंह ने बताया कि 125 रुपये का यह स्मारक सिक्का नवंबर 2026 से नवंबर 2027 तक आयोजित होने वाले जयंती समारोहों का अहम हिस्सा होगा।

सोसायटी के अध्यक्ष केजी बुटेल और सदस्यों ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व सांसद विजय सांपला का आभार जताया है।

ऐसा होगा 125 रुपये का स्मारक सिक्का
सोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर जारी होने वाला स्मारक सिक्का वृत्ताकार होगा। इसे 60 प्रतिशत तांबा, 20 प्रतिशत निकिल और 20 प्रतिशत जस्ता मिलाकर तैयार किया जाएगा। सिक्के के अग्रभाग के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह चिह्न होगा और उसके नीचे 'सत्यमेव जयते' अंकित रहेगा। सिक्के पर महान चित्रकार सोभा सिंह का चित्र भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह सम्मान पंजाब में जन्मे और अंद्रेटा को अपनी कर्मस्थली बनाकर भारतीय कला को नई पहचान देने वाले चित्रकार सोभा सिंह की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed