Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt List of public holidays for 2027 released; special concessions for women

हिमाचल: वर्ष 2027 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी, एक दिन की छुट्टी लेकर बनेगा पांच दिन का पैकेज

Thu, 26 Nov 2026 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को वर्ष 2027 के लिए राजपत्रित के साथ प्रतिबंधित और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश अधिसूचित किए गए हैं। अगले साल 24 राजपत्रित अवकाश मिलेंगे।

विज्ञापन
Himachal govt List of public holidays for 2027 released; special concessions for women
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2027 छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। नए साल में शनिवार और रविवार के साथ सरकारी अवकाश जुड़ने से कई लंबे वीकेंड बनेंगे। जनवरी से अप्रैल तक लगातार तीन से पांच दिन की छुट्टियां मनाने के कई मौके मिलेंगे। वहीं, जून और अक्तूबर में भी छुट्टियों का अच्छा संयोग बनेगा। कुछ मौकों पर केवल एक दिन का अवकाश लेकर पांच दिन तक छुट्टी का आनंद लिया जा सकेगा।  प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

24 राजपत्रित अवकाश घोषित
इसके तहत 24 राजपत्रित अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अधिसूचना के तहत उपायुक्तों को दो स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है। 15 अक्तूबर शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। वहीं, 18 अक्तूबर सोमवार को करवा चौथ का अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह महिला कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 29 अक्तूबर शुक्रवार को दिवाली का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से तीन दिन का वीकेंड बनेगा। 30 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्तूबर को भाई दूज का अवकाश भी कैलेंडर में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में चार, अप्रैल में पांच दिन की छुट्टी
25 जनवरी सोमवार को हिमाचल प्रदेश राज्यत्व दिवस और 26 जनवरी मंगलवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इससे पहले 23 और 24 जनवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी 22 जनवरी शुक्रवार को एक अतिरिक्त अवकाश लेकर पांच दिन की छुट्टी भी बना सकते हैं। 14 अप्रैल बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल वीरवार को हिमाचल दिवस एवं राम नवमी का अवकाश रहेगा। 16 अप्रैल शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेने पर शनिवार और रविवार जुड़ जाएंगे। इससे लगातार पांच दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। 23 मार्च मंगलवार को होली का अवकाश रहेगा। कर्मचारी 22 मार्च सोमवार को छुट्टी लेकर 20 से 23 मार्च तक लगातार चार दिन का अवकाश ले सकेंगे। वहीं, 26 मार्च शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार होने से लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। मई में 17 तारीख सोमवार को ईद-उल-जुहा का अवकाश रहेगा। इससे तीन दिन का वीकेंड बनेगा। 20 मई गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा है। 21 मई शुक्रवार को छुट्टी लेने पर लगातार चार दिन का अवकाश मिल सकता है। जून में 7 तारीख सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती और 18 जून शुक्रवार को संत गुरु कबीर जयंती का अवकाश रहेगा। 18 जून से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 16 जून बुधवार को मुहर्रम और 18 जून को संत गुरु कबीर जयंती के बीच 17 जून को एक दिन का अवकाश लेने पर 16 से 20 जून तक पांच दिन की छुट्टी का मौका बन सकता है।

विज्ञापन

वर्ष 2027 के राजपत्रितअवकाशों की सूची(Annexure-I)

क्र.सं. अवकाश का नाम दिनांक दिन शक संवत्
1. राज्य स्थापना दिवस 25 जनवरी, 2027 सोमवार 1948
2. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 मंगलवार 1948
3. गुरु रविदास जयंती 20 फरवरी, 2027 शनिवार 1948
4. महाशिवरात्रि 06 मार्च, 2027 शनिवार 1948
5. ईद-उल-फितर 10 मार्च, 2027 बुधवार 1948
6. होली 23 मार्च, 2027 मंगलवार 1949
7. गुड फ्राइडे 26 मार्च, 2027 शुक्रवार 1949
8. डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, 2027 बुधवार 1949
9. हिमाचल दिवस/राम नवमी 15 अप्रैल, 2027 गुरुवार 1949
10. भगवान श्री परशुराम जयंती 8 मई, 2027 शनिवार 1949
11. ईद-उल-जुहा (बकरीद) 17 मई, 2027 सोमवार 1949
12. बुद्ध पूर्णिमा 20 मई, 2027 गुरुवार 1949
13. महाराणा प्रताप जयंती 07 जून, 2027 सोमवार 1949
14. मुहर्रम 16 जून, 2027 बुधवार 1949
15. संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस) 18 जून, 2027 शुक्रवार 1949
16. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2027 रविवार 1949
17. रक्षा बंधन 17 अगस्त, 2027 मंगलवार 1949
18. जन्माष्टमी (वैष्णव) 25 अगस्त, 2027 बुधवार 1949
19. महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर, 2027 शनिवार 1949
20. दशहरा (विजय दशमी) 09 अक्टूबर, 2027 शनिवार 1949
21. महर्षि वाल्मीकि जयंती 15 अक्टूबर, 2027 शुक्रवार 1949
22. दिवाली (दीपवाली) 29 अक्टूबर, 2027 शुक्रवार 1949
23. गुरु नानक जयंती 14 नवंबर, 2027 रविवार 1949
24. क्रिसमस डे 25 दिसंबर, 2027 शनिवार 1949

वर्ष 2027 के प्रतिबंधित अवकाशों की सूची (Annexure-III)

क्र.सं. अवकाश का नाम दिनांक दिन शक संवत्
1. नए साल का दिन 01 जनवरी, 2027 शुक्रवार 1948
2. मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2027 गुरुवार 1948
3. श्री पंचमी, वसंत पंचमी 11 फरवरी, 2027 गुरुवार 1948
4. स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन 02 मार्च, 2027 मंगलवार 1948
5. ईस्टर संडे 28 मार्च, 2027 रविवार 1949
6. महावीर जयंती 19 अप्रैल, 2027 सोमवार 1949
7. गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन 09 मई, 2027 रविवार 1949
8. गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी 04 सितंबर, 2027 शनिवार 1949
9. दशहरा (महाअष्टमी) 07 अक्टूबर, 2027 गुरुवार 1949
10. गोवर्धन पूजा 30 अक्टूबर, 2027 शनिवार 1949
11. गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर, 2027 बुधवार 1949
12. क्रिसमस ईव 24 दिसंबर, 2027 शुक्रवार 1949

वर्ष 2027 के राजपत्रित अवकाश (परक्राम्य लिखत 1881 के तहत)

शक संवत् 1948

  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, 2027 (मंगलवार)
  • महाशिवरात्रि: 06 मार्च, 2027 (शनिवार)
  • ईद-उल-फितर: 10 मार्च, 2027 (बुधवार)

शक संवत् 1949

  • होली: 23 मार्च, 2027 (मंगलवार)
  • गुड फ्राइडे: 26 मार्च, 2027 (शुक्रवार)
  • राम नवमी/हिमाचल दिवस: 15 अप्रैल, 2027 (गुरुवार)
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद): 17 मई, 2027 (सोमवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा: 20 मई, 2027 (गुरुवार)
  • संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस): 18 जून, 2027 (शुक्रवार)
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, 2027 (रविवार)
  • जन्माष्टमी (वैष्णव): 25 अगस्त, 2027 (बुधवार)
  • गुरु नानक जयंती: 14 नवंबर, 2027 (रविवार)
  • महात्मा गांधी की जयंती: 02 अक्टूबर, 2027 (शनिवार)
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती: 15 अक्टूबर, 2027 (शुक्रवार)
  • दिवाली (दीपवाली): 29 अक्टूबर, 2027 (शुक्रवार)
  • क्रिसमस डे: 25 दिसंबर, 2027 (शनिवार)

स्थानीय अवकाशों का प्रावधान, रविवार और शनिवार को पड़ रहे कई सरकारी अवकाश
वर्ष 2027 में कुछ सरकारी छुट्टियां रविवार और शनिवार को पड़ रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इनका अलग से अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं, शनिवार को पड़ने वाले अवकाशों में गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, भगवान परशुराम जयंती, गांधी जयंती, दशहरा और क्रिसमस शामिल हैं। उपायुक्तों को वर्ष 2027 में अपने जिलों में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने की शक्ति दी गई है। शिमला नगर निगम क्षेत्र के लिए राज्य सरकार उपायुक्त के प्रस्ताव पर अवकाश घोषित करेगी। शिमला जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए उपायुक्त स्वयं अवकाश तय करेंगे। दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यालयों के लिए भी राज्य सरकार स्थानीय अवकाश घोषित करेगी। वहीं  अनुलग्नक-4 में दी गई छुट्टियों को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत राजपत्रित छुट्टियां  घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed