Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   dharamshala marathon 2 anthem-launched 850 runners registered

हिमाचल: धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च, अब तक 850 धावकों ने कराया पंजीकरण

Fri, 20 Nov 2026 12:58 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लॉन्च किया। आयोजन में जर्सी और मेडल का भी अनावरण किया गया और अब तक 850 से अधिक धावक पंजीकरण करवा चुके हैं। आयोजकों का लक्ष्य 20 दिसंबर तक देशभर से दो हजार धावकों को जोड़ना है।

विज्ञापन
dharamshala marathon 2 anthem-launched 850 runners registered
धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मैराथन की जर्सी और मेडल का भी अनावरण किया। कांगड़ा वैली कार्निवल-2026 के तहत आयोजित होने वाली इस मैराथन में अब तक 850 से अधिक धावक पंजीकरण करवा चुके हैं। आयोजकों ने 20 दिसंबर तक देशभर से दो हजार से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


मैराथन में अलग-अलग आयु वर्गों के धावकों के लिए तीन, पांच, 10, 20 और 42 किलोमीटर की पांच श्रेणियां रखी गई हैं। इसके पहले संस्करण में करीब 1300 धावकों ने हिस्सा लिया था। दूसरे संस्करण के माध्यम से खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धर्मशाला को पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला मैराथन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। मैराथन जैसे आयोजन देशभर के लोगों को कांगड़ा की ओर आकर्षित करने में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार पर 2600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट से जोड़ने और पर्यटकों की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को प्राकृतिक सुंदरता के कारण वाटर बाउल और लंग्स ऑफ नॉर्थ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा वैली कार्निवल के साथ शिमला में विंटर कार्निवल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम धर्मशाला मैराथन के रूट्स के लिए एआईएमएस प्रमाणन हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed