Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new districts: Minister Chandra Kumar is not in favor, stating that it will increase expenditure and hinder d

नए जिले बनाने का मामला: पक्ष में नहीं मंत्री चंद्र कुमार, बोले- खर्च बढ़ेगा, विकास कार्य होंगे प्रभावित

Fri, 27 Nov 2026 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

पूर्व में मंत्री यादविंद्र गोमा, विक्रमादित्य सिंह और विधायक रघुवीर सिंह बाली नए जिले बनाने से असहमति दर्ज कर चुके हैं। अब चंद्र कुमार ने भी इसके पक्ष में नहीं। जबकि विधायक आशीष बुटेल और भवानी सिंह पठानिया इसके पक्ष में हैं। 

विज्ञापन
new districts: Minister Chandra Kumar is not in favor, stating that it will increase expenditure and hinder d
कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने नए जिले बनाने की मांग पर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि नए जिले बनाने से प्रशासनिक खर्च बढ़ेगा और विकास कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधन कम होंगे। उनका मानना है कि वर्तमान में सड़क नेटवर्क और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के कारण जिलों का पुनर्गठन उतना जरूरी नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि नए जिले बनाने के राजनीतिक और प्रशासनिक नुकसान भी अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मंत्री यादविंद्र गोमा, विक्रमादित्य सिंह और विधायक रघुवीर सिंह बाली नए जिले बनाने से असहमति दर्ज कर चुके हैं, जबकि विधायक आशीष बुटेल और भवानी सिंह पठानिया इसके पक्ष में हैं। सरकार ने नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाया है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में चंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना के बीच जिलों के गठन की बात की जाती है तो इसके लिए जरूरी आंकड़े उपलब्ध नहीं होंगे।

विज्ञापन

गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मंत्री
यदि जनसंख्या को आधार बनाकर नए जिले बनाने हैं तो इसके लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। समिति जो रिपोर्ट देगी, सरकार उसका अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए जिले बनाने के पक्ष में हैं तो कुछ इसके विरोध में हैं। कांगड़ा जिले का उदाहरण देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां विधानसभा की कई सीटें हैं। कांगड़ा की राजनीतिक भूमिका प्रदेश की सत्ता तय करने में अहम रहती है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नए जिलों के गठन के पक्ष में नहीं हैं। पहले कांगड़ा में कुल्लू और लाहौल-स्पीति के क्षेत्र भी शामिल थे। उस समय धर्मशाला मुख्यालय पहुंचने के लिए एक दिन रुकना पड़ता था, लेकिन अब सड़क सुविधा बेहतर होने से एक घंटे में धर्मशाला पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना के आधार पर मिले 33 फीसदी आरक्षण
तहसील, एसडीएम और बीडीओ कार्यालय पहले से मौजूद हैं। ऐसे में अलग उपायुक्त कार्यालय स्थापित करने से प्रशासनिक खर्च ही बढ़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि नया उपायुक्त बैठाने से आखिर क्या अतिरिक्त काम होगा। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भी चंद्र कुमार ने अपनी राय रखी। कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करती रही है और अब उत्तर तथा दक्षिण भारत के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed