{"_id":"6b0474d7c9e511cc890ebb47","slug":"handle-bags-or-protect-uniforms-from-dirty-water-splashes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203824-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ... बस्ते संभालें या गंदे पानी के छींटों से वर्दी बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ... बस्ते संभालें या गंदे पानी के छींटों से वर्दी बचाएं
Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर फुलनू टाला केसमीप गंदले पानी से होकर गुजरतेविद्यार्थी। संवाद
फुलनू टाला में निकासी नाली बनाने में लोक निर्माण विभाग नाकाम, महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
वाहन गुजरने से रोजाना विद्यार्थियों की वर्दी हो रही खराब, बच्चों का हाथ थामकर सड़क पार करवाते हैं अभिभावक
-- --
स्कूल की घंटी बजने से पहले फुलनू टाला में बच्चों को एक अलग ही इम्तिहान से गुजरना पड़ता है। किताबों का बस्ता संभालें या गंदे पानी से वर्दी बचाएं, यह सवाल हर सुबह उनके सामने खड़ा रहता है। चंबा-साहो मार्ग पर सड़क ही गंदे पानी की निकासी का रास्ता बन गई है। कई माह से बह रहे पानी के बीच से गुजरते बच्चों पर वाहन चालक छींटे उछालकर आगे निकल जाते हैं। साफ वर्दी में घर से निकले बच्चे स्कूल पहुंचने से पहले ही गंदगी के दाग लेकर पहुंच रहे हैं। हैरानी यह है कि सड़क पर पैचवर्क तो करवा दिया गया, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाली बनाने की जरूरत नहीं समझी गई।
-- --
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। सप्ताह का पहला दिन, समय सुबह 8:10 बजे। स्कूल जाने वाले बच्चे साफ वर्दी पहनकर फुलनू टाला पहुंचे। सड़क पर बह रहे गंदे पानी को देखकर उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा और संभलकर रास्ता पार करने लगे। तभी साहो की ओर से तेज रफ्तार बाइक आई। उसके गुजरते ही गंदे पानी के छींटे बच्चों की वर्दी पर जा पड़े। वर्दी खराब होने से परेशान बच्चों को आसपास मौजूद लोगों ने किसी घर से पानी लेकर कपड़े साफ करने की सलाह दी।
समय : सुबह 8:20 बजे। साहो, पल्यूर, लुडेरा, सुंगल, सिल्लाघ्राट और जड़ेरा की ओर से वाहनों की आवाजाही तेज होने लगी। सड़क पर बहते पानी के कारण पैदल चलने वालों को किनारे से निकलना पड़ रहा था। वाहन गुजरते रहे और उनके पहियों से उछलता पानी राहगीरों को भिगोता रहा।
विज्ञापन
समय : सुबह 8:25 बजे। प्राथमिक विद्यालय भियोड़ की ओर बढ़ते बच्चों के साथ अभिभावक भी दिखाई दिए। कई अभिभावक बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें गंदे पानी के बीच से सड़क पार करवाते नजर आए। रीता देवी, निशा देवी, रजनी, अजय कुमार, अजीत कुमार और मनीष ने बताया कि निकासी नाली नहीं होने से रोजाना बच्चों को इस परेशानी से गुजरना पड़ता है। पांच से दस बच्चों की वर्दी प्रतिदिन गंदे पानी के छींटों से खराब हो जाती है। उन्होंने विभाग से जल्द नाली बनवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
--
इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी और राहगीर गुजरते हैं। निकासी नाली नहीं होने से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। - मनोज कुमार
--
वाहन चालक सड़क पर बह रहे गंदे पानी की परवाह किए बिना निकल जाते हैं। छींटे बच्चों और राहगीरों पर पड़ते हैं। - उत्तम चंद
--
फुलनू टाला के पास बच्चों की वर्दी गंदी होना रोजाना की समस्या बन गई है। इसका समाधान होना चाहिए। - भानू शर्मा
--
विभाग ने सड़क पर पैचवर्क तो करवाया, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाई। - सोभिया राम
--
मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही निकासी नाली का निर्माण करवाया जाएगा। - कनव बड़ोत्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग