{"_id":"6affc3ba19527ba12508c7a2","slug":"chohra-dam-chamba-chitta-recovery-youth-arrested-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Fri, 20 Nov 2026 09:21 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:21 AM IST
सार
चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू की टीम ने चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में 23 वर्षीय युवक साहिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पुलिस थाना खैरी के तहत एसआईयू चंबा की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसआईयू चंबा की टीम ने चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के पास ग्राम मधाना के निकट नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार साहिल ठाकुर (23), निवासी ग्राम द्रबला, जिला चंबा के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसआईयू चंबा की टीम को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
