Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students presented their concerns during the public dialogue and offered suggestions for improvement.

Panipat News: विद्यार्थियों ने जन संवाद में रखीं समस्याएं, सुधार के लिए दिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Students presented their concerns during the public dialogue and offered suggestions for improvement.
- देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में रिफॉर्म उत्सव के तीसरे दिन समूह चर्चा में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली और डिजिटल सेवाओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय रिफॉर्म उत्सव-2026 : युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित भारत के तीसरे दिन विद्यार्थियों की समस्याओं और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर समूह चर्चा एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में डॉ. सुमन, ममता कंबोज, डॉ. मीतू व दीपिका ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति योजनाओं, डिजिटल सेवाओं, परिसर की आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थी-केंद्रित प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

समूह चर्चा के दौरान विद्यार्थियों से मौजूदा व्यवस्थाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। जन संवाद में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया और उनके समाधान के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाना रहा। रिफॉर्म उत्सव-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता, जिम्मेदारी और रचनात्मक सहभागिता की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed