Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity department SDOs and XENs will no longer be able to work in their home districts in Haryana

हरियाणा: अब गृह जिले में नौकरी नहीं कर सकेंगे बिजली निगम के SDO-XEN, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में किया प्रावधान

Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
Naveen कपिल शर्मा, हिसार
कपिल शर्मा, हिसार Published by: Naveen Updated Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

हरियाणा के बिजली निगमों की नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत अब लगभग 500 एसडीओ और एक्सईएन की तैनाती उनके गृह जिले से बाहर की जाएगी। 120 अंकों पर आधारित इस नई तबादला नीति का हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
Electricity department SDOs and XENs will no longer be able to work in their home districts in Haryana
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली निगमों के एसडीओ और एक्सईएन अब अपने गृह जिले में नौकरी नहीं कर सकेंगे। निगमों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार की पॉलिसी के पैटर्न पर तैयार इस नीति के तहत अधिकारियों को गृह जिले से बाहर तैनाती मिलेगी। अब तक एसडीओ के लिए गृह सब डिविजन और एक्सईएन के लिए गृह डिविजन से बाहर नौकरी करने का प्रावधान था, लेकिन नई पॉलिसी में गृह जिले से बाहर तैनाती की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इस प्रावधान पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे अधिकारियों को मुख्यालय बनाए रखने में परेशानी होगी। बिजली आपातकालीन सेवाओं में शामिल है। ऐसे में अधिकारियों के लिए अपने कार्यक्षेत्र के मुख्यालय पर रहना जरूरी है। गृह जिले से बाहर तैनाती होने पर उन्हें पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन


बिजली निगम में अधिकारियों के तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए पॉलिसी जारी कर दी गई है और जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू की जाएगी। मंगलवार को आईटी विंग के एक्सईएन को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तबादले 120 अंकों के आधार पर तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में करीब 500 एसडीओ और एक्सईएन तैनात हैं। प्रत्येक निगम में लगभग 250 अधिकारी ऑपरेशनल और मुख्यालय स्तर पर सेवाएं दे रहे हैं। नई ट्रांसफर पॉलिसी से ये सभी अधिकारी प्रभावित होंगे। पूरी प्रक्रिया एचआरएमएस के साथ इंटीग्रेटेड ऑनलाइन ट्रांसफर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी की जाएगी।

यह पॉलिसी पूरी तरह राज्य सरकार की पॉलिसी के पैटर्न पर बनी है। इसलिए एसडीओ-एक्सईएन को गृह जिले से बाहर ड्यूटी करनी पड़ेगी। हमने ऊर्जा मंत्री और एसीएस के सामने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों के लिए मुख्यालय बनाए रखना जरूरी है। गृह जिले से बाहर तैनाती होने पर इसमें दिक्कत आएगी। इंजीनियरों को प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। - रविंद्र घणघस, प्रदेश महासचिव, हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन।


अधिकारी के अनुसार
अगर एसोसिएशन को पॉलिसी के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव है तो उसके प्रतिनिधि दोबारा चेयरमैन से मिल सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से बनाई गई पॉलिसी से बाहर निगम प्रबंधन नहीं जा सकता। -विक्रम सिंह, एमडी, डीएचबीवीएन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed