रामनगरी से जनकपुरधाम तक रेल सफर शुरू: गोरखपुर पहुंचने पर यात्रियों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे
गाड़ी संख्या 04295 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम नई स्पेशल ट्रेन ने सोमवार को अयोध्या धाम से अपनी पहली यात्रा शुरू की। मनकापुर और बस्ती होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंची। यह ट्रेन नरकटियागंज-रक्सौल-जयनगर होते हुए जनकपुरधाम पहुंचेगी।
विस्तार
अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई नई स्पेशल ट्रेन सोमवार को गोरखपुर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे भी कुछ यात्रियाें ने लगाया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के पहुंचने पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार भी मौजूद रहे। पहली बार इस ऐतिहासिक रेल यात्रा का हिस्सा बने यात्रियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
गाड़ी संख्या 04295 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम नई स्पेशल ट्रेन ने सोमवार को अयोध्या धाम से अपनी पहली यात्रा शुरू की। मनकापुर और बस्ती होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां से 5:40 बजे प्रस्थान कर ट्रेन पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी और जयनगर कस्टम यार्ड होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम के लिए रवाना हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन के आगमन पर यात्रियों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
