Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to Inaugurate and Lay Foundation Stones for 104 Projects Worth Rupeea 502 Crore

गीडा स्थापना दिवस: सीएम योगी देंगे 502 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 104 कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Fri, 27 Nov 2026 12:07 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 12:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा स्थापना दिवस के मौके पर 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 188.84 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन कार्यों से गीडा और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क नेटवर्क, विद्युत उपकेंद्रों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। 

विज्ञापन
CM Yogi to Inaugurate and Lay Foundation Stones for 104 Projects Worth Rupeea 502 Crore
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस पर औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलने जा रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 नवंबर को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 104 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन

सीएम योगी 502 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें सिविल और विद्युत से जुड़े बुनियादी ढांचे के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के जरिये गीडा और धुरियापार के औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, चौड़ी सड़कों और विद्युत उपकेंद्रों का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा

गीडा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन, 29 नवंबर को सीएम योगी 126.23 करोड़ रुपये के 19 सिविल कार्यों और 62.61 करोड़ रुपये के 21 विद्युत व अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह 272.30 करोड़ रुपये के 44 विकास कार्यों तथा 41.18 करोड़ रुपये के 20 विद्युत व अन्य कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों कुल मिलाकर 188.84 करोड़ की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार के अनुसार, इन परियोजनाओं के जरिये औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन

सड़क नेटवर्क का होगा विस्तार लोकार्पण के कार्यों में सड़क नेटवर्क के विस्तार प्रमुखता से शामिल हैं। गीडा परिक्षेत्र के सेक्टर-25 में 9 मीटर, 12 मीटर और 18 मीटर चौड़ी सड़कों, नालियों और पुलियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर-27 और 28 में 60 मीटर चौड़ी सड़क पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का कार्य भी जनता और उद्यमियों को समर्पित किया जाएगा। साथ ही सेक्टर-26 में 4.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा संग्रह केंद्र तथा सेक्टर-7 में 4.96 करोड़ रुपये की लागत से बने मुख्य कार्यपालक अधिकारी आवास एवं चहारदीवारी का लोकार्पण भी किया जाएगा। लोकार्पण के अलावा शिलान्यास की परियोजनाओं में भी रोड कनेक्टिविटी को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

औद्योगिक सेक्टर में होगा विद्युत सुदृढ़ीकरण

धुरियापार के औद्योगिक सेक्टर-4 में 8.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र तथा सेक्टर-27 से सेक्टर-9 (संस्थागत) तक 8.47 करोड़ की 33 केवीए विद्युत लाइन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। साथ ही ट्रांसपोर्टनगर (सेक्टर-22), सेक्टर-13 और सेक्टर-15 में विद्युत लाइनों के उच्चीकरण व भूमिगत वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। विद्युत अवसंरचना को विस्तार देने के कार्य शिलान्यास की परियोजनाओं में भी शामिल हैं। धुरियापार के औद्योगिक सेक्टर-5 में 9.20 करोड़ रुपये की लागत से नए 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण और 33 केवीए फीडर लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed