Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   viral post claims Sharad Kapoor met with Salman Khan at farmhouse goes viral

शरद कपूर: क्या सलमान खान से फार्महाउस पर जाकर मिले एक्टर? वायरल पोस्ट पर नेटिजंस ने किया ये सवाल

Fri, 20 Nov 2026 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

  • Sharad Kapoor: अभिनेता शरद कपूर के मुश्किल वक्त में सोनू सूद, सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
  • इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, जो शरद कपूर के नाम से शेयर किया गया है।
  • इसमें मदद के लिए शरद कपूर की तरफ से दबंग खान का आभार जताया गया है। साथ ही मुलाकात का दावा किया गया है।

विज्ञापन
viral post claims Sharad Kapoor met with Salman Khan at farmhouse goes viral
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक के चर्चित अभिनेता शरद कपूर इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फिर आर्थिक संकट भी सामने है। ऐसे मुश्किल वक्त में फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सबसे पहले सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे थे। फिर सलमान और शाहरुख खान ने भी मदद की है।

विज्ञापन


'शरद कपूर कमबैक' अकाउंट से शेयर किया पोस्ट
इस बीच शरद कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सलमान खान के फार्महाउस पर जाकर एक्टर से मुलाकात का दावा किया है। हालांकि, शरद कपूर के -'Sharad Kapoor Come Back' नाम के जिस इंस्टा अकाउंट से तस्वीर शेयर की गई है, वह रियल नहीं है। एआई से बनी हुई है। 

विज्ञापन

बोले- 'भाई ने भरोसा दिलाया कि हर तरह ध्यान रखा जाएगा'
इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'भाई के फार्महाउस पर एक खास मुलाकात। कुछ मुलाकातें बेहद खास होती हैं और कुछ रिश्ते शब्दों के मोहताज नहीं होते। भाई सलमान खान के साथ एक निजी मुलाकात में जिस तरह का अपनापन और स्नेह मिला, वह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था। भाई ने भरोसा दिलाया कि आगे भी मेरा पूरा ध्यान रखा जाएगा और किसी भी मुश्किल घड़ी में मुझे अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उनका यह अपनापन और हौसला मेरे लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। भाई, इस प्यार और सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया। कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं, और हमेशा दिल में रहते हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sharad Kapoor come back (@thesharadkapoor_)


विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'फेक आईडी'
इस पोस्ट पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिनेता को दिलासा दे रहे हैं कि उनकी जिंदगी में फिर से सबकुछ ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि मुलाकात की तो फिर फोटो एआई वाली क्यों पोस्ट की है? कुछ यूजर्स यह दावा भी कर रहे हैं कि ये आईडी फेक है। हालांकि, अभिनेता की तरफ से इस आईडी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। न ही आईडी के फर्जी होने की कोई सूचना दी गई है। इससे पहले भी इस आईडी पर अभिनेता के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिनमें उन्होंने फैंस का आभार जताया। फिलहाल, इतना साफ है कि इस अकाउंट को हाल-फिलहाल में बनाया गया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed