Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Khanna Angry Reaction On Ranbir Kapoor Yash Movie Ramayana and Budget raised question In recent Post

रामायण के मेकर्स पर भड़के मुकेश खन्ना: 'धिक्कार है...शर्म नहीं आई'? कहानी से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Fri, 20 Nov 2026 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 12:46 PM IST
सार

  • Mukesh Khanna On Ramayana: अभिनेता मुकेश खन्ना फिल्म 'रामायण' को लेकर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
  • उन्होंने श्रीराम की भूमिका में रणबीर कपूर की आलोचना की थी।
  • अब उन्होंने मेकर्स पर कहानी से छेड़छाड़ करने का एक बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mukesh Khanna Angry Reaction On Ranbir Kapoor Yash Movie Ramayana and Budget raised question In recent Post
रामायण-मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुकेश खन्ना तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं। फिलहाल वे फिल्म 'रामायण' पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। 05 नवंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म पर वे पहले भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने राम की भूमिका में रणबीर कपूर को कमजोर बताया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

बोले- 'पवित्रता बरकरार रखकर लगाए होते 4000'
मुकेश खन्ना ने रणबीर के भगवान राम के किरदार पर कहा था, 'आप राम जैसे नहीं दिखते और न ही राम की तरह बोलते हैं। आप एक योद्धा की तरह बोल रहे हैं'। अब अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने मेकर्स पर कहानी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इतनी रकम कहानी की पवित्रता को बरकरार रखकर किया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukesh Khanna Angry Reaction On Ranbir Kapoor Yash Movie Ramayana and Budget raised question In recent Post
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मुझे 'रामायण' कहानी फिल्माने में आपके चार हजार करोड़ खर्च करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उल्टा खुशी है कि आपने कहानी को मान दिया, पर यही खर्च अगर आपने कहानी की पवित्रता रख के किया होता तो और भी खुशी होती। मगर, आपने कहानी से छेड़छाड़ की है। यह किसी हिंदू को मंजूर नहीं होगा। मुझे भी बर्दाश्त नहीं हुआ'।

विज्ञापन

अपनी 'संपूर्ण श्रीराम' सीरीज का दिया उदाहरण
बता दें कि मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर 'संपूर्ण श्रीराम' सीरीज लेकर आए हैं। इसमें वे रामायण की मूल कथा और प्रसंगों पर अपनी बात रखते हैं। आज इसका दूसरा एपिसोड जारी किया है। इसकी जानकारी देते हुए ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया है और फिल्म 'रामायण' पर निशाना साधा है। वे पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'मैंने 'सम्पूर्ण श्रीराम' बनाई। आपको दिखाने के लिए कि इसे कहते हैं हमारी रामायण। इसमें चार हजार तो क्या एक करोड़ भी नहीं लगा। एक लाख भी नहीं। ऐसा बनाते तब भी चलती फिल्म, लेकिन तब हिंदुओं का विरोध ना होता। ना आपका तिरस्कार होता'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) द्वारा साझा की गई पोस्ट


1500 करोड़ क्लब में शामिल 'रामायण'
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा है, 'इसे कहते हैं हमारी रामायण। ना कि आपकी 'रामायण' या 'रावायणन'। इसे बनाते हुए आपको जरा भी शर्म ना आई! धिक्कार है आप पर। जय श्री राम'। बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। यह वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म दो हिस्सों में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट दो हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed