Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love and War new update Sanjay Leela Bhansali to release first song before its trailer

लव एंड वॉर: फिल्म पर आई नई अपडेट, ट्रेलर और गानों के साथ होगा ये प्रयोग; मेकर्स पहले आजमा चुके हथकंडा

Fri, 20 Nov 2026 02:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

  • संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है।
  • इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स वही प्रयोग करना चाहते हैं जो पहले की फिल्मों के साथ कर चुके हैं।
  • आलिया, रणबीर और विक्की की यह फिल्म अगले साल शुरुआत में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Love and War new update Sanjay Leela Bhansali to release first song before its trailer
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अदाकारी से सजी फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद, अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक और बड़ी तैयारी कर ली है। मेकर्स ने फिल्म के संगीत को अगली बड़ी चीज के तौर पर पेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

'लव एंड वॉर' के ट्रेलर से पहले क्यों रिलीज होगा गाना?
वैरायटी इंडिया के अनुसार संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' के ट्रेलर से पहले एक गाना रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यही रणनीति 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी' के समय भी अपनाई थी। प्रमोशन शेड्यूल में संगीत को सबसे पहले रखने से, दर्शक कहानी और किरदारों के बारे में कुछ भी जानने से पहले ही फिल्म के किसी गाने से जुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Love and War new update Sanjay Leela Bhansali to release first song before its trailer
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर से पहले आया 'बाजीराव मस्तानी' का गाना
फिल्म निर्माता को संगीत की अच्छी समझ है और यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने किसी फिल्म की शुरुआत एक गाने से की हो। 'बाजीराव मस्तानी' के लिए, 'गजानना' पहला गाना था जिसे सितंबर 2015 में पुणे के एक इवेंट में लॉन्च किया गया था। यह फिल्म के ट्रेलर से पहले आया था। इसके कुछ समय बाद ही 'दीवानी मस्तानी' गाना रिलीज किया गया।
विज्ञापन

'हीरामंडी' के लिए अपनाई वही रणनीति
भंसाली ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के लिए भी इसी तरीके को अपनाया। इस सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' 9 मार्च 2024 को रिलीज किया गया। यह गाना अमीर खुसरो की एक पारंपरिक रचना पर आधारित है। इसे ट्रेलर (8 अप्रैल) के आने से काफी पहले पेश किया गया था।

Love and War new update Sanjay Leela Bhansali to release first song before its trailer
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
'लव एंड वॉर' का पहला गाना अभी भी राज है
  • भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' को उन्होंने ही लिखा है। 
  • यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • फिल्म के पहले गाने का नाम और रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
  • मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed