Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana and Sharvari open up about Sooraj Barjatya work culture not working more than 8 hours

ये प्रेम मोल लिया: आयुष्मान और शरवरी ने बताया कितने घंटे काम करवाते थे सूरज बड़जात्या, निर्देशक से क्या सीखा?

Tue, 24 Nov 2026 10:20 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

  • बॉलीवुड में कलाकारों के वर्किंग शिफ्ट सेलेब्स के बीच चर्चा का विषय है। 
  • इस मुद्दे पर आयुष्मान खुराना और शरवरी ने अपनी राय रखी है।
  • उन्होंने शूटिंग ‘ये प्रेम मोल लिया’ के दौरान निर्देशक सूरज बड़जात्या के अनुशासन पर बात की।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sharvari open up about Sooraj Barjatya work culture not working more than 8 hours
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर काफी बहस चल रही है । पिछले साल दीपिका पादुकोण की आठ घंटे की शिफ्ट की कथित मांग ने इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया था। अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव बात की। वहीं अभिनेत्री ने भी फिल्म के सेट पर निर्देशक के काम करने के तरीके के बारे में बताया। 

विज्ञापन

आठ घंटे की शिफ्ट पर क्या बोले एक्टर? 
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में एक्टरर्स की शिफ्ट पर बात की। उन्होंने कहा, ‘सूरज बड़जात्या के सेट पर होना एक अलग अनुभव है। वे अभिनेता और कलाकार को सर्वोपरि मानते हैं और 61 वर्ष की उम्र में भी एक आदर्श निर्देशक हैं। वे ज्ञान के धनी हैं, सीखने के लिए उत्सुक हैं और हमेशा विनम्र रहते हैं। हमने कभी भी दिन में आठ से दस घंटे से अधिक शूटिंग नहीं की। वह हमारी नींद को प्राथमिकता देते थे और हमसे कहते थे, 'घर जाओ और आठ घंटे सो लो। तुम्हें अच्छा दिखना है।'

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana and Sharvari open up about Sooraj Barjatya work culture not working more than 8 hours
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब

शरवरी ने सूरज के बारे क्या कहा?
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने पर अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमें साफ तौर पर कहा था कि आपको कम से कम आठ घंटे की नींद चाहिए। उनके पास एक बड़ी कास्ट और क्रू है, जिसमें दर्जनों अभिनेता, लाइटमैन और सहायक निर्देशक शामिल हैं। इतने बड़े पैमाने के बावजूद, वे अपने काम के प्रति एक विशेष अनुशासन, सम्मान और प्रेम का भाव रखते हैं। वह न केवल अभिनेताओं का बल्कि अपने सेट पर मौजूद हर एक व्यक्ति का ख्याल रखते हैं।’

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana and Sharvari open up about Sooraj Barjatya work culture not working more than 8 hours
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed