Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Extends Semester Exam Registration and Late Fee Deadlines; Check New Dates

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 17 Nov 2026 10:43 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

  • डीयू की यूजी-पीजी सेमेस्ट परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन 25 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है।
  • परीक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी लाखों छात्रों का कॉलेज वेरिफिकेशन लंबित है और हजारों ने फॉर्म अधूरा छोड़ा है।

विज्ञापन
DU Extends Semester Exam Registration and Late Fee Deadlines; Check New Dates
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने से चूके छात्रों के पास अब भी परीक्षा में बैठने का मौका है। दरअसल, परीक्षा शाखा ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई थी। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। पहले इसके लिए 22 नवंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे। खासकर ऐसे छात्र, जिन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करने या कॉलेज से फॉर्म सत्यापित कराने में देरी हो रही थी, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 2.55 लाख पंजीकरण

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार,

  • 16 नवंबर 2026 तक कुल 2,55,243 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • इनमें से 83,302 छात्रों के आवेदन कॉलेज की ओर से सत्यापित किए जा चुके हैं, जबकि 1,61,774 छात्रों के आवेदन का सत्यापन अभी लंबित है।
  • इसके अलावा 9,990 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन परीक्षा फॉर्म पूरा नहीं भरा है।

 

आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में छात्रों को अभी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी बाकी है। ऐसे विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरकर आवेदन पूरा करें। मालूम हो कि अब भी काफी विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने में आ रही दिक्कत के कारण फॉर्म नहीं भर सके हैं।

कॉलेज वेरिफिकेशन भी जरूरी

परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कॉलेज स्तर पर आवेदन का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है। केवल रजिस्ट्रेशन कराने से प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी, छात्रों को आवेदन का स्टेटस नियमित रूप से चेक करना चाहिए और यदि वेरिफिकेशन लंबित है तो संबंधित कॉलेज से संपर्क करना चाहिए। 

आवेदन पूरा करने के बाद उसकी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। मालूम हो कि डीयू में पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षाओं की शुरुआत 4 दिसंबर से होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed