{"_id":"6afef3674842dd0ab00ceba5","slug":"youth-attacked-while-pursuing-a-car-that-fled-after-a-collision-ashram-news-c-340-1-del1011-163944-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: टक्कर मारकर भाग रही कार का पीछा करने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: टक्कर मारकर भाग रही कार का पीछा करने पर युवक पर हमला
विज्ञापन
सिंधु बॉर्डर के पास वारदात, भांजे से मिलने आ रहा था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला में टक्कर मारकर भाग रही कार का पीछा करने पर आरोपियों ने एक युवक की रॉड और डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान 34 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस ने पीड़ित की क्षतिग्रस्त कार और आईफोन बरामद कर लिया।
विजय कुमार परिवार के साथ सोनीपत के लड़सौली गांव में रहते हैं। वह अपना खुद का काम करते हैं। नरेला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में विजय ने बताया कि 10 नवंबर की देर रात वह कार से नरेला में अपने भांजे अर्जुन से मिलने आ रहा था। सिंघु बार्डर पार करने के बाद जैसे ही वह नरेला जाने के रास्ते पर मुड़ा तो एक कार ने तेज रफ्तार से उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उसमें सवार युवक कार को भगाकर ले जाने लगे। उसने उस कार का पीछा किया और इस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
इसी दौरान कार चला रहे आरोपी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी कार आरोपियों की कार से टकरा गई। उसके बाद कार से रॉड और डंडे लेकर दो युवक उतरे और हमला कर दिया। उसने किसी तरह से अपने भांजे को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन इस दौरान आरोपियों के फोन करने से कई गाड़ियों से उनके साथी पहुंच गए। आरोपियों को देखकर भांजा जान बचाकर भाग गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी तब तक पिटाई की, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शुरुआती जांच में रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस छानबीन कर रही है।