{"_id":"6afe67a39ae0b792fa06c6f0","slug":"man-tries-to-forcibly-enter-to-delhi-airport-terminal-3-central-industrial-security-force-cisf-foils-attempt-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट: न वीजा, न जरूरी दस्तावेज, विदेश जाने को बेताब था एथलीट; टी-3 में जबरन घुसने की कोशिश में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट: न वीजा, न जरूरी दस्तावेज, विदेश जाने को बेताब था एथलीट; टी-3 में जबरन घुसने की कोशिश में केस
Thu, 19 Nov 2026 01:28 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:28 PM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने नाकाम कर दिया। एक व्यक्ति बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन टर्मिनल-3 में घुसने का प्रयास कर रहा था। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
delhi airport
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने वाले एक एथलीट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल के रूप में हुई है। वह विदेश जाने के लिए इतना बेताब था कि बिना वीजा और जरूरी दस्तावेजों के ही एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने लगा। हालांकि, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट की है। यहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक व्यक्ति को जबरन अंदर घुसने का प्रयास करते देखा। संदेह होने पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया। इस दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की भी मदद ली गई। सीआईएसएफ के जवानों ने कुछ ही सेकंड में उसे अपने नियंत्रण में ले लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट की है। यहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक व्यक्ति को जबरन अंदर घुसने का प्रयास करते देखा। संदेह होने पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया। इस दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की भी मदद ली गई। सीआईएसएफ के जवानों ने कुछ ही सेकंड में उसे अपने नियंत्रण में ले लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विदेश जाने की थी जिद, पश्चिम बंगाल में ले रहा था प्रशिक्षण
जांच में सामने आया कि आरोपी कुणाल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है और पेशे से एथलीट है। वह फिलहाल पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण ले रहा है। शुरुआती जांच के अनुसार, वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन उसके पास न तो वीजा था और न ही हवाई यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज। इसके बावजूद उसने एयरपोर्ट के अंदर जबरन प्रवेश करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की सतर्कता से टली सुरक्षा चूक
सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि डिपार्चर गेट पर तैनात जवानों ने असाधारण सतर्कता दिखाई। क्यूआरटी के साथ बेहतर तालमेल के चलते आरोपी को कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित टर्मिनल में अनधिकृत प्रवेश की कोशिश नाकाम हो गई।सीआईएसएफ की शिकायत पर एफआईआर
पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी कोशिश से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।क्या था पूरा मामला?
सीआईएसएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में घटना का विवरण साझा किया। बल ने बताया कि उसके कर्मियों ने असाधारण सतर्कता प्रदर्शित की। प्रस्थान द्वार पर अनधिकृत प्रवेश के प्रयास को देखकर उन्होंने तेजी से कार्रवाई की।
सीआईएसएफ कर्मियों ने वैध यात्रा दस्तावेज के बिना टर्मिनल में जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। क्यूआरटी कर्मियों की समय पर सहायता से व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोका गया। इससे अनधिकृत प्रवेश और संभावित सुरक्षा उल्लंघन को टाल दिया गया।
