Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saurav das look out circular mumbai police delhi high court

सौरव दास के खिलाफ लुक आउट नोटिस: क्यों विदेश नहीं जा सके थे सीजेपी प्रवक्ता, केंद्र ने हाईकोर्ट में बताया

Thu, 26 Nov 2026 12:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने लंदन जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में नया खुलासा हुआ है। केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। अदालत ने केंद्र से विस्तृत जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
saurav das look out circular mumbai police delhi high court
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की यात्रा करने से दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया।

विज्ञापन

'सौरव के भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर'
केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि दास के पासपोर्ट में पाई गई विसंगतियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। केंद्र सरकार के स्थायी वकील आशीष दीक्षित के साथ उपस्थित शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह एलओसी मुंबई पुलिस के अनुरोध पर जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत की कार्यवाही और केंद्र का जवाब
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष हुई। अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 9 दिसंबर के लिए तय की है।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
सुनवाई के दौरान केंद्र के वकील ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसके साथ ही उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब दास की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।

याचिकाकर्ता का पक्ष
सौरव दास ने यात्रा रोके जाने के सरकार के कदम को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनके वकील ने अदालत में दलील दी कि सौरव दास को किसी भी लुक आउट सर्कुलर के जारी होने की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि यह सर्कुलर किस कारण और उद्देश्य से जारी किया गया है। याचिका के अनुसार, उन्हें 23 नवंबर की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रोका गया।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होना था शामिल
सौरव दास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन जा रहे थे। उन्हें वहां 'कॉकरोच मूवमेंट' विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। लंदन की उड़ान में सवार होने से ठीक पहले उन्हें आव्रजन (इमिग्रेशन) काउंटर पर रोक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed