{"_id":"6b097a334cc23661b601e9b7","slug":"rekha-gupta-levels-allegations-against-aap-government-bjp-to-corner-them-over-sheeshmahal-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब की जनता जाने शीश महल का सच': केजरीवाल का नाम लिए बिना सीएम रेखा ने कसा तंज; कहा- इनके कामकाज में फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब की जनता जाने शीश महल का सच': केजरीवाल का नाम लिए बिना सीएम रेखा ने कसा तंज; कहा- इनके कामकाज में फर्क
Fri, 27 Nov 2026 06:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब की आप सरकार पर सरकारी खजाने के दुरुपयोग और प्रचार की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब की जनता से आप सरकार के कामकाज को परखने की अपील की। वहीं, भाजपा दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी 'शीशमहल' के बहाने आप को घेरेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में कथित शीशमहल को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब पंजाब की राजनीति में भी आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने पंजाब की जनता से शीशमहल की सच्चाई देखने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में 12 साल तक विकास के नाम पर खोखले वादे और विज्ञापन किए। अब पंजाब में भी उसी कार्यशैली को दोहराया जा रहा है।
विज्ञापन
जनता के टैक्स का पैसा शीश महल में लगा: सीएम रेखा
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग लंबे समय से शीशमहल की सच्चाई देखना चाहते थे। अब पंजाब की जनता को भी इसे देखना चाहिए, ताकि वह आप सरकार की वास्तविक प्राथमिकताओं को समझ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स का पैसा बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के बजाय निजी विलासिता और राजनीतिक प्रचार पर खर्च किया गया।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के कामकाज पर किया सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता ने रोजगार, बेहतर शासन और मजबूत जनसुविधाओं की उम्मीद के साथ आप को सत्ता सौंपी थी। लेकिन वहां भी जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार और दावों पर जोर दिया जा रहा है। सरकारों को अपनी छवि चमकाने के बजाय जनता की समस्याएं दूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम की पंजाब की जनता से अपील
रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी खजाने का हर रुपया जनहित और विकास पर खर्च होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। दिल्ली और पंजाब के नागरिकों को सरकारों के दावों और जमीनी कामकाज के बीच अंतर समझकर निर्णय लेना चाहिए।
