{"_id":"6b098faf476c6729560d877a","slug":"seven-youths-arrested-with-illegal-weapons-in-sector-63-noida-news-c-1-noi1095-4975911-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-63 में सात युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-63 में सात युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बहलोलपुर से छिजारसी तक कार्रवाई, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा।
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर सात युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। बहलोलपुर, एफएनजी सर्विस रोड, 25 फुटा रोड, डी-ब्लॉक पार्क, छिजारसी और सेक्टर-63 की सर्विस रोड समेत कई स्थानों पर गश्त और चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मंगलवार की देर रात पुलिस ने 25 फुटा रोड से एनएच-09 की सर्विस रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर हिंडन पुल के पास सीढ़ियों से अमरपाल (29) को चाकू के साथ पकड़ा। इसी रात गढ़ी चौखंडी से बहलोलपुर कट की ओर जाने वाले मार्ग पर विपिन (30) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सेक्टर-63 के ए-ब्लॉक में पुराने बंद पेट्रोल पंप के आगे सर्विस रोड से विकास (26) को पकड़ा गया। तीनों के पास से चाकू बरामद हुए।
बुधवार की रात पुलिस ने एफएनजी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास कर रहे अंकुर (19) को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। डी-ब्लॉक पार्क में अमित कुमार (25) को पकड़ा। वहीं, छिजारसी चौकी क्षेत्र में एसजेएम अस्पताल से सेक्टर-62 गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर उमेश पाल (19) को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-63 की सर्विस रोड पर गश्त के दौरान एक युवक को भी चाकू के साथ पकड़ा गया। कुछ आरोपियों ने लोगों को डराने-धमकाने, अपनी सुरक्षा और शौक के लिए चाकू रखने की बात बताई। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।