{"_id":"6b0992c2740bceba120d802d","slug":"fgdsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4976389-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो सड़क हादसों में बाइक सवारों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो सड़क हादसों में बाइक सवारों की गई जान
विज्ञापन
- पर्थला गोल चक्कर पर पीछे से वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
- सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास हादसे में 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पर्थला गोल चक्कर से गौर सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास हादसे में घायल 19 वर्षीय युवक ने 13 दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पर्थला गोल चक्कर के पास बाइक में पीछे से मारी टक्कर : फेज-3 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली निवासी रामनिवास बाइक से पर्थला गोल चक्कर से गौर सिटी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एक टाटा टियागो चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस कार पर छह महीने से दस हजार रुपये का एक चालान लंबित है। मृतक के बहनोई ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
हादसे के बाद 13 दिन तक चला उपचार : दूसरा हादसा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास हाईवे पर 11 नवंबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ था। रायबरेली निवासी विवेक सिंह (19) दोस्त राहुल के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राहुल को भी चोट आई। विवेक को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और बाद में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।