{"_id":"6b082ace2ae794e1b60c0f64","slug":"42000-students-will-test-themselves-noida-news-c-1-noi1095-4972487-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले असली पेपर परखेंगे 42 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले असली पेपर परखेंगे 42 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन
जनवरी में सभी स्कूलों में होंगे प्री-बोर्ड, यूपी बोर्ड के अतिरिक्त प्रश्नपत्रों से करेंगे अभ्यास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अब असली परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा। यूपी बोर्ड जनवरी में जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में एक साथ प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराएगा। इसमें विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से भेजे गए अतिरिक्त प्रश्नपत्र हल करने का मौका मिलेगा। इससे वे प्रश्नपत्र के पैटर्न, परीक्षा की व्यवस्था और समय के दबाव को समझ सकेंगे।
इस वर्ष जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 42,434 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अतिरिक्त प्रश्नपत्र पिछली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान स्कूलों को भेजे गए थे और सुरक्षित रखे गए हैं। इन्हें विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार स्कूलों में उपलब्ध कराया जाएगा।
- एक ही डेटशीट पर होगी परीक्षा
सभी माध्यमिक स्कूलों में एक समान डेटशीट के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी परखने और कमजोरियों को दूर करने का मौका मिलेगा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि अतिरिक्त प्रश्नपत्रों से प्री-बोर्ड में अभ्यास कराया जाएगा, ताकि मुख्य परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्कूलों में परीक्षाओं की तैयारी चल रही है।