Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IT Delhi Material testing to be conducted at temperatures

आईआईटी दिल्ली: 2,500 डिग्री से अधिक तापमान पर होगी मैटेरियल टेस्टिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
-आईआईटी के सोनीपत परिसर में बनेगी देश की पहली अत्याधुनिक एक्सट्रीम रिसर्च सुविधा
विज्ञापन

-रक्षा, अंतरिक्ष और ऊर्जा क्षेत्र के शोध को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में 'एक्सट्रीम टेम्परेचर एंड एनवायरनमेंटल इवैल्यूएशन ऑफ मैटेरियल्स' (एक्सट्रीम) नाम से एक अत्याधुनिक शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से बनने वाले इस केंद्र में 2,500 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान और कठिन परिस्थितियों में उन्नत सामग्रियों की मजबूती और क्षमता का परीक्षण किया जा सकेगा। यह सुविधा देशभर के शोधकर्ताओं और उद्योगों के लिए उपलब्ध होगी।
आईआईटी दिल्ली के अनुसार, इस केंद्र का उद्देश्य रक्षा, विमानन, ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए उपयोगी उन्नत सामग्रियों का विकास व परीक्षण करना है। इससे स्वदेशी तकनीक को मजबूती मिलेगी और कठिन वातावरण में काम करने वाले उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ नए स्टार्टअप को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

परियोजना के लिए डीआरडीओ के महानिदेशक (टेक्नोलॉजी प्रबंधन) डॉ. अनुपम शर्मा ने एक कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली को स्वीकृति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए देश में अपनी परीक्षण सुविधाएं विकसित करना आवश्यक है, जिसके लिए शिक्षण संस्थानों, उद्योगों और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। कार्यक्रम में डीआरडीओ के निदेशक (ईआर एवं आईपीआर) डॉ. नरेंद्र कुमार आर्य, शिक्षक, शोधकर्ता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के सामग्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जयंत जैन आठ अन्य शिक्षकों के साथ इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रो. जैन के मुताबिक, यह देश की पहली ऐसी व्यापक सामग्री परीक्षण सुविधा होगी, जिसका लाभ राष्ट्रीय स्तर पर शोध और उद्योग जगत को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed