{"_id":"6b06c49ed923986fc308b0fd","slug":"sdfg-gurgaon-news-c-25-1-mwt1009-117502-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल सुविधाओं से लेकर पुस्तकालय तक का होगा कायाकल्प, 20 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल सुविधाओं से लेकर पुस्तकालय तक का होगा कायाकल्प, 20 लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेवात विकास एजेंसी (एमडीए) ने विकास कार्य तेज कर दिए हैं। कॉलेज में खेल मैदानों को दुरुस्त करवाने, खेल उपकरण उपलब्ध कराने, पुस्तकालय को समृद्ध बनाने और सौर ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है।
उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि कॉलेज में क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल के मैदानों को बेहतर बनाया जा रहा है। विभिन्न खेलों के अधिकांश उपकरण कॉलेज पहुंच चुके हैं, जबकि टेबल टेनिस के उपकरण जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों की खरीद को लेकर करीब 20 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। वहीं, कॉलेज परिसर में 50 सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। इसके अलावा पहले से स्थापित सोलर पावर प्लांट को हाइब्रिड प्रणाली में बदलने का कार्य भी शुरू हो गया है। उपायुक्त ने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, खेल सुविधाएं और आधुनिक बुनियादी ढांचा मिलेगा।