{"_id":"6b0994e78dedc30c780190b8","slug":"directives-to-make-the-policing-system-proactive-and-accountable-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108671-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय और जवाबदेह बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय और जवाबदेह बनाने के निर्देश
विज्ञापन
- डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में मानेसर जोन के अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी एसीपी और थाना प्रभारी शामिल हुए।
डीसीपी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में अपराध रोकने और लंबित मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी निभाए। आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और निष्पक्षता से तत्काल कार्रवाई की जाए। चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाए। पीक ऑवर्स में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अनट्रेस और लंबित मुकदमों की नियमित समीक्षा कर जांच जल्द पूरी करने को कहा। थाना प्रभारियों को आरडब्ल्यूए और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर स्थानीय सुरक्षा समस्याओं का समाधान करने तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए।