{"_id":"6afc2c373257301e790a524a","slug":"ghaziabad-ai-generated-voice-used-by-terror-group-to-claim-vasundhara-police-blast-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में ब्लास्ट: आतंकी संगठन ने एआई बेस्ड आवाज से ली धमाके की जिम्मेदारी; जांच में सामने आया नया तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में ब्लास्ट: आतंकी संगठन ने एआई बेस्ड आवाज से ली धमाके की जिम्मेदारी; जांच में सामने आया नया तथ्य
Tue, 17 Nov 2026 04:00 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:00 PM IST
सार
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जांच में नया तथ्य सामने आया है। आतंकी संगठन ने एआई बेस्ड आवाज से पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी ली। 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ था।
विज्ञापन
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके के वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच में अब नया तथ्य सामने आया है। सोशल मीडिया पर धमाके की जिम्मेदारी लेने के लिए आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर वायरल की गई ऑडियो की आवाज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस्ड होने की बात जांच में सामने आई है।
शुरुआती जांच में ऑडियो के कृत्रिम तरीके से तैयार किया गया है। ऐसे में जांच एजेंसियां अब इस ऑडियो के पीछे की मंशा, इसे तैयार करने वाले और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं कि कहीं ऑडियो के जरिये जांच को भटकाने की कोशिश तो नहीं की गई।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में ऑडियो के कृत्रिम तरीके से तैयार किया गया है। ऐसे में जांच एजेंसियां अब इस ऑडियो के पीछे की मंशा, इसे तैयार करने वाले और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं कि कहीं ऑडियो के जरिये जांच को भटकाने की कोशिश तो नहीं की गई।
विज्ञापन
6 नवंबर की रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ था। घटना के अगले दिन सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'गाजी-2' नाम के अकाउंट से एक पोस्ट और वीडियो साझा किया गया था। इसमें आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिम्मेदारी लेने के संबंध में एक ऑडियो भी प्रसारित की गई थी। जांच में इस ऑडियो की आवाज एआई बेस्ड होने की बात सामने आने के बाद एजेंसियों का शक गहरा गया है। हालांकि ऑडियो को किसने तैयार किया और इसके पीछे किसका नेटवर्क है, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
एडिशनल कमिश्नर राज करन नय्यर ने बताया कि आरोपियों ने एआई ऑडियो बनाकर वीडियो में वायरल किया था।
एडिशनल कमिश्नर राज करन नय्यर ने बताया कि आरोपियों ने एआई ऑडियो बनाकर वीडियो में वायरल किया था।
विदेश से अकाउंट व वीडियो प्रसारित होने की भी जांच : जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोत और उसके प्रसार की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। यूपी एटीएस की जांच में एक्स अकाउंट के यूके से बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, वीडियो कनाडा या किसी अन्य देश से अपलोड किए जाने की आशंका जताई गई थी। एजेंसियां वीपीएन का भी पता लगाने में लगी हुई हैं।
