Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Footpaths encroached upon the road

Delhi NCR News: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जान जोखिम में डालकर चल रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Footpaths encroached upon the road
फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग
-पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण ने छीना पैदल यात्रियों का रास्ता, वाहनों के बीच चलने की मजबूरी, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली। यमुनापार की सड़कों पर पैदल चलना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। इलाके के अधिकांश हिस्सों में फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। कहीं दुकानदारों ने बाहर सामान फैला रखा है, तो कहीं रेहड़ी-पटरी और अस्थायी कब्जों ने रास्ता घेर लिया है। नतीजतन, राहगीरों को सुरक्षित फुटपाथ के बजाय मुख्य सड़क पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
शाहदरा, कृष्णा नगर, गांधी नगर, मौजपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, लक्ष्मी नगर और रोहताश नगर जैसे व्यस्त बाजारों व प्रमुख मार्गों पर पैदल चलने की जगह ही नहीं बची है। इस स्थिति का सबसे अधिक खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, पैदल यात्रियों की मुख्य सड़क पर आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा रही है।
विज्ञापन

--
वर्जन
फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क पर वाहनों के बीच चलना पड़ता है। प्रशासन को फुटपाथ खाली कराने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम गुप्ता स्थानीय निवासी शाहदरा

बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान और रेहड़ियां लगी रहती हैं। ऐसे में महिलाओं को सड़क पर चलना पड़ता है। फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए खाली रहने चाहिए।
-राम कुमार सिंह स्थानीय निवासी शाहदरा


रोजाना काम पर आने-जाने के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण सड़क पर चलना पड़ता है। संबंधित विभाग को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

-यशवीर सिंह स्थानीय निवासी शाहदरा

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जिंदगी से जूझ रहे राहगीर। - -खबर चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed