{"_id":"6b06dab7ce5d3f1fc901256f","slug":"fdgs-faridabad-news-c-24-1-pal1008-130520-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला में 50 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला में 50 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकोला में सैमसंग सीएंडटी और एसएम सहगल फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत 50 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट का उद्घाटन किया गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस प्लांट से कॉलेज को हर महीने लगभग 30 हजार रुपये के बिजली बिल की बचत होने का अनुमान है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह चेची ने किया। उन्होंने दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि सोलर प्लांट से कॉलेज में बिजली की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब और कक्षाओं में निर्बाध रूप से काम करने में मदद मिलेगी।
सैमसंग सीएंडटी के सीएफओ चंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के उत्पादन, प्लांट के रखरखाव और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का लाभ सीधे विद्यार्थियों को मिलेगा। सौर ऊर्जा से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सैमसंग सीएंडटी से मनमीत सिंह और पर्व सोनी तथा एसएम सहगल फाउंडेशन से आरती मनचंदा, अपराजिता, पवन कसवां, समरजीत और कुलदीप सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।