{"_id":"6b05ff1fbdb83772de0bf18d","slug":"east-delhi-young-woman-exploited-after-going-to-a-party-at-a-mall-in-preet-vihar-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी दिल्ली: प्रीत विहार के मॉल में पार्टी करने गई युवती से दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी दिल्ली: प्रीत विहार के मॉल में पार्टी करने गई युवती से दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Nov 2026 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:48 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी प्रीत विहार के एक मॉल स्थित कैफे में साथ काम करते हैं। आठ कर्मचारी पार्टी के लिए एक कैफे पहुंचे थे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी प्रीत विहार के एक मॉल स्थित कैफे में साथ काम करते हैं। आठ कर्मचारी पार्टी के लिए एक कैफे पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीड़िता सुबह 5:45 बजे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने दो युवकों पर दुष्कर्म और अन्य साथियों पर मदद करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि तीन फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
