Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi jama masjid police station knife attack five cops injured nabeel

दिल्ली में थाने के अंदर खूनखराबा: पांच पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, बाइक लूटकर भागा हमलावर; हुआ एनकाउंटर

Mon, 23 Nov 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर पारिवारिक विवाद के मामले में बुलाए गए नबील ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी थाने से भागकर एक दोपहिया वाहन लूट ले गया। चितली कबर इलाके में पुलिस टीम ने उसे घेरा तो उसने दोबारा हमला किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

विज्ञापन
delhi jama masjid police station knife attack five cops injured nabeel
जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जामा मस्जिद थाना में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बड़ी घटना हुई। पारिवारिक विवाद की शिकायत पर थाने बुलाए गए नबील नामक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के गर्दन और चेहरे पर चोटें
नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े एक पारिवारिक विवाद के मामले में थाने बुलाया गया था। उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को गर्दन और चेहरे पर चोटें आईं। उन्हें तुरंत संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी नबील थाना से भाग निकला। भागने में मदद के लिए उसने रास्ते में एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट की एक टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का पीछा और दोबारा हमला
ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने आरोपी नबील को चितली कबर इलाके में ट्रैक किया। जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। नबील ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस स्थिति में पुलिस टीम को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई
पुलिस ने खतरे को बेअसर करने और आरोपी को नियंत्रण में लाने के लिए गोली चलाई। यह कार्रवाई नबील के लगातार हमलों के जवाब में की गई। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed