Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress begins surveys for assembly elections feedback on ticket aspirants across seats

उत्तराखंड कांग्रेस: दावेदारी का दम परखने के लिए सर्वे शुरू, जिताऊ प्रत्याशी को लेकर लिया जा रहा फीडबैक

Wed, 18 Nov 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 18 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट वितरण की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी इस बार दावेदारों के नाम और उनके समर्थन के दावों के साथ-साथ हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी स्वीकार्यता का फीडबैक भी जुटा रही है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर हो रहे सर्वे की रिपोर्ट टिकट चयन में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand congress begins surveys for assembly elections feedback on ticket aspirants across seats
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पिछले 10 साल से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस इस बार टिकट आवंटन को लेकर गंभीर व सतर्क दिखाई दे रही है। टिकट के लिए प्रत्येक सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन नेताओं की दावेदारी में कितना दम है, कांग्रेस हाईकमान के सामने इसकी तस्वीर सर्वे रिपोर्ट से आएगी।

विज्ञापन

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। इस बार राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अलग-अलग सर्वे कराए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा सीट में दावेदारों और जिताऊ प्रत्याशी को लेकर फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पार्टी की ओर से सर्वे में हर वर्ग से प्रत्याशी को लेकर सुझाव ले रही है। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस की ओर से सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान विधायकों का टिकट एक तरह से तय है। पार्टी इसमें किसी तरह का बदलाव करने के मूड में नहीं है। जिन सीटों पर पिछले कई चुनावों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है वहां, और पार्टी के टिकट पर पिछले दो से तीन चुनाव हारने वाले नेताओं की जगह पार्टी नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चुनाव लड़ने के लिए जातीय, क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर मुफीद सीट तलाशने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व में आगामी चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया शामिल हैं। स्क्रीनिंग कमेटी भी प्रत्येक विधानसभा सीट में टिकट के आवेदनों को स्क्रूटनी करने के बाद हाईकमान को भेजेगी।

.ये भी पढ़ें...गूलर बस हादसा: चार बचाव एजेंसियां, एक मिशन और ऐसे बचा लीं 26 जानें, पत्थरों और डिवाइडर के नीचे दबे थे लोग

पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के चुनाव को लेकर गंभीर है। टिकट आवंटन के लिए पार्टी की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन प्रत्याशी पर हाईकमान ही निर्णय लेगा। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed