Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP report card UCC strict anti copying law and other major decisions under dhami government

उत्तराखंड: पांच साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

Fri, 27 Nov 2026 08:28 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

धामी सरकार ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। भाजपा ने कई फैसलों को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया है। उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह बनाने और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सरकार ने जोर दिया। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता से लेकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली तक, कई सख्त प्रावधान किए गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand BJP report card UCC strict anti copying law and other major decisions under dhami government
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के बीते पांच वर्षों में उत्तराखंड ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। रिपोर्ट कार्ड में भाजपा ने इन कड़े कानूनी सुधारों के माध्यम से कानून आधारित सुशासन का एक नया मॉडल पेश किया है।

विज्ञापन

27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इस कानून ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम सुनिश्चित किए हैं। दूसरी ओर, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत पेपर लीक और नकल माफिया के लिए आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, अवैध संपत्ति की जब्ती और दोषियों को परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसे कठोर प्रावधान किए गए हैं।

विज्ञापन

धर्मांतरण और उपद्रवियों पर नकेल

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वर्ष 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक सख्त बनाया गया, जिससे बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी से होने वाले अवैध धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगी है। इसके अतिरिक्त, दंगों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई करने के लिए लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड क्रांति दल: यूकेडी की घर-घर दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प की पहचान बनाने की चुनौती

भू-कानून और अतिक्रमण पर चोट

रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, प्रदेश के मूल स्वरूप और स्थानीय संसाधनों की रक्षा के लिए लागू सख्त भू-कानून के तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर शेष 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्तियों के कृषि और उद्यान भूमि खरीदने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, धार्मिक स्थलों की आड़ में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है और छद्मवेशधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि जैसी मुहिम चलाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed