Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of two Anganwadi centers has not begun even

Dehradun News: चार साल बाद भी दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू नहीं

Thu, 19 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 19 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of two Anganwadi centers has not begun even
- रुद्रपुर-4 और टिकरी केंद्र के किराए के भवनों में हो रहे संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विकासखंड में ग्राम पंचायत रुद्रपुर के रुद्रपुर-4 और ग्राम पंचायत भूड़ के टिकरी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका। इससे विभाग को किराए के भवनों में केंद्र संचालित करने पड़ रहे हैं। जिससे केंद्र का संचालन सीमित सुविधाओं के बीच हो रहा हैं।

दोनों आंगनबाड़ी केंद्र वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत हुए थे, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग को हर महीने किराए के भवनों पर खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, पर्याप्त जगह और जरूरी सुविधाएं नहीं होने से बच्चों को बैठने, पढ़ने, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण समेत अन्य गतिविधियों में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बाल विकास अधिकारी अंजू बडोला ने बताया कि दोनों भवनों का निर्माण शुरू कराने के लिए कई बार शासन को अवगत कराया जा चुका है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरु होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू होने में देरी के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी। संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का समाधान किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - सोनम गुप्ता, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed