Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM pushkar singh dhami gives appointment letters to 36 newly recruited naib tehsildars uttarakhand news

उत्तराखंड: प्रदेश के 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित, सीएम ने दी नसीहत

Wed, 25 Nov 2026 12:42 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

राजस्व विभाग में नई नियुक्तियों के साथ अब प्रदेश की तहसीलों में अधिकारियों की नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी। चयनित 36 अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि उनके फैसलों का सीधा असर लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों पर पड़ता है। 

विज्ञापन
CM pushkar singh dhami gives appointment letters to 36 newly recruited naib tehsildars uttarakhand news
सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं। उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर और सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की बात धैर्य से सुनें और उसे जरूरी दस्तावेजों व प्रक्रिया की सही जानकारी तदें। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश: नीट काउंसिलिंग में अंकों का खेल, छात्रा के दो स्कोर कार्ड में दिखा 100 का अंतर, विवि ने दी तहरीर

उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और बिना किसी दबाव या सिफारिश के नियमों के अनुसार काम करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मंत्र को अपनाना चाहिए।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। अधिकारियों को खासतौर पर उन लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed